निजामपुर। ग्राउंड जीरो न्यूज़ की खबर का असर : निजामपुर रेलवे फ्लाईओवर की मरम्मत शुरू | 2 जुलाई को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक रहेगा बंद

रिपोर्टर: भूपेंद्र कुमार
| निजामपुर

निजामपुर। ग्राउंड जीरो न्यूज़ द्वारा बुधवार को निजामपुर रेलवे फ्लाईओवर की क्षतिग्रस्त स्थिति और उससे आमजन की सुरक्षा को लेकर खबर प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद प्रशासन ने मरम्मत कार्य शुरू कराने का निर्णय लिया है। महेंद्रगढ़ पुलिस ने आधिकारिक एडवाइजरी जारी करते हुए बताया है कि 2 जुलाई 2026 को फ्लाईओवर के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत की जाएगी। इस दौरान सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक फ्लाईओवर आम यातायात के लिए पूरी तरह बंद रहेगा।

महेंद्रगढ़ पुलिस के अनुसार रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) रेवाड़ी के इंस्पेक्टर अनिल जांगिड़ ने थाना निजामपुर को सूचना दी है कि फ्लाईओवर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त है, जिसकी मरम्मत कराई जानी आवश्यक है। मरम्मत कार्य के बाद निर्माण सामग्री को पूरी तरह सूखने में लगभग 5 से 6 घंटे का समय लगेगा। इसी कारण सुरक्षा की दृष्टि से फ्लाईओवर पर आवागमन अस्थायी रूप से बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

ग्राउंड जीरो न्यूज़ ने उठाया था सुरक्षा का मुद्दा

ग्राउंड जीरो न्यूज़ ने बुधवार को अपनी विशेष रिपोर्ट में फ्लाईओवर की जर्जर स्थिति, टूटे हिस्से और उससे आमजन को हो रहे खतरे को प्रमुखता से उठाया था। रिपोर्ट में सवाल किया गया था कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। खबर सामने आने के बाद अब संबंधित विभाग ने मरम्मत कार्य शुरू करने का निर्णय लिया है।

वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील

महेंद्रगढ़ पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे 2 जुलाई को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रेलवे फ्लाईओवर निजामपुर की ओर जाने से बचें तथा अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें, ताकि अनावश्यक जाम और असुविधा से बचा जा सके।

जनहित के मुद्दों पर ग्राउंड जीरो न्यूज़ की मुहिम जारी

ग्राउंड जीरो न्यूज़ लगातार जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाता रहा है। निजामपुर रेलवे फ्लाईओवर की मरम्मत का निर्णय भी ऐसे समय में आया है जब इसकी बदहाल स्थिति को लेकर खबर प्रकाशित की गई थी। अब स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि मरम्मत कार्य के बाद फ्लाईओवर पर आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित हो सकेगा।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

निजामपुर | रेलवे ओवरब्रिज फिर बना हादसों का इंतजार : सरिया बाहर निकला | रोजाना हजारों लोगों की जान जोखिम में

भूपेंद्र कुमार
|
निजामपुर | नांगल चौधरी की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर ताऊ देवीलाल चौक के पास स्थित रेलवे ओवरब्रिज एक बार फिर जर्जर हालत में पहुंच गया है। पुल की बदहाल स्थिति को लेकर ग्राउंड जीरो न्यूज़ ने करीब डेढ़ माह पहले भी प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी, जिसके ब...
Continue Reading

निजामपुर | भव्य समारोह में सहायक लेखाकार धर्मपाल चौधरी को दी भावभीनी विदाई : जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सराहा सेवाकाल

भूपेंद्र कुमार
|
निजामपुर | खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय, निजामपुर में मंगलवार को सहायक लेखाकार धर्मपाल चौधरी के सेवानिवृत्ति समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बीडीपीओ अशोक कुमार के नेतृत्व एवं देखरेख में हुआ। समारोह में खंड निजामपुर, नांगल चौधरी, ना...
Continue Reading

निजामपुर | ब्लॉक की नींव रखने वाले पूर्व बीडीपीओ दीपक यादव रहे आकर्षण का केंद्र : वरिष्ठ पत्रकार अजीत चौधरी ने पगड़ी पहनाकर किया सम्मानित

भूपेंद्र कुमार
|
निजामपुर | खंड निजामपुर में आयोजित एक भव्य सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह के दौरान पूरे कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण इस ब्लॉक के प्रथम बीडीपीओ रहे दीपक यादव बने। जैसे ही वे समारोह स्थल पर पहुंचे, लोगों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। क्षेत्र के अनेक जनप्रत...
Continue Reading
Advertisement

Trending