ज़िला
नूंह | 3 साल से शहीद स्मारक की राशि का इंतजार : शहीद तेजपाल की पत्नी ने मंत्री विपुल गोयल से लगाई न्याय की गुहार
नूंह | जिले के गांव संगेल के शहीद सैनिक तेजपाल के परिवार को तीन साल बाद भी शहीद स्मारक निर्माण पर खर्च की गई राशि नहीं मिली है। शहीद की पत्नी मीनू ने जिला प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए हरियाणा सरकार में मंत्री विपुल गोयल से न्याय की गुहार लगाई। मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया है।
नूंह जिले के गांव संगेल निवासी शहीद सैनिक तेजपाल वर्ष 2023 में सैन्य ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए थे। उनकी याद में गांव में शहीद स्मारक बनाने का निर्णय लिया गया। शहीद की पत्नी मीनू का आरोप है कि जिला प्रशासन ने स्मारक निर्माण के लिए आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया था, लेकिन सहायता राशि समय पर उपलब्ध नहीं कराई गई।

मीनू कुमारी का कहना है कि परिवार ने शहीद के सम्मान को सर्वोपरि रखते हुए अपने निजी संसाधनों से करीब पांच लाख रुपये खर्च कर स्मारक और प्रतिमा का निर्माण कराया। इसके बाद से वह लगातार प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काट रही हैं, लेकिन तीन साल बीत जाने के बावजूद उन्हें केवल आश्वासन ही मिले हैं।
मंत्री विपुल गोयल से मुलाकात के दौरान मीनू भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि यदि इस बार भी उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह दोबारा अपने पति के स्मारक पर खर्च की गई राशि की मांग करने नहीं आएंगी। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो वह अपने सभी दस्तावेज वहीं फाड़कर लौट जाएंगी।

मीनू कुमारी ने मंत्री से स्मारक निर्माण पर खर्च हुई करीब पांच लाख रुपये की राशि दिलाने की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंत्री विपुल गोयल ने तत्काल अपने निजी कोष से 50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने उपायुक्त नूंह के माध्यम से दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया और संबंधित अधिकारियों को पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश देने की बात कही।
अब शहीद परिवार को उम्मीद है कि वर्षों से लंबित उनकी मांग पूरी होगी और शहीद तेजपाल की स्मृति में बनाए गए स्मारक को सरकार की ओर से उचित सम्मान और आर्थिक सहयोग मिलेगा।
रेवाड़ी | बरसात से पहले प्रशासन अलर्ट : डीसी अभिषेक मीणा ने नालों का किया निरीक्षण | जलभराव रोकने के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
फरीदाबाद | गिरफ्तारी का डर दिखाकर 48 लाख की साइबर ठगी : दिल्ली से तीसरी लेयर का खाताधारक गिरफ्तार | बल्लभगढ़ साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई
रेवाड़ी | बेरली कलां में जिला प्रशासन का रात्रि ठहराव : डीसी अभिषेक मीणा ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं | अवैध कब्जे हटाने और बिजली व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश
-
नारनौल3 hours agoनारनौल। डीडीपीओ प्रमोद कुमार की बहाली की मांग को लेकर 2000 से अधिक भाजपा समर्थकों का विशाल प्रदर्शन : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम सौंपा ज्ञापन
-
निजामपुर3 days agoनिजामपुर | प्रकृति संरक्षण के योद्धाओं का हुआ सम्मान : 26 गांवों के 62 पर्यावरण प्रहरियों को मिला सम्मान
-
हरियाणा4 days agoरेवाड़ी | चेक बाउंस मामले में अदालत से घोषित उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार : पीओ स्टाफ की कार्रवाई
-
निजामपुर1 day agoनिजामपुर | भव्य समारोह में सहायक लेखाकार धर्मपाल चौधरी को दी भावभीनी विदाई : जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सराहा सेवाकाल
-
निजामपुर5 days agoनिजामपुर। उत्तर भारत का लॉजिस्टिक्स हब : रेल प्लेटफॉर्म निर्माण पूरा | सरपंच ने जताया पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव का आभार
-
सतनाली5 days agoसतनाली | सर्वभंग सिद्ध बाबा भुच्चरनाथ मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव का भव्य समापन : विशाल भंडारा और जागरण में उमड़ी आस्था
-
हरियाणा5 days agoरेवाड़ी | पुलिस ने सुलझाई एक अज्ञात व्यक्ति के ब्लाइंड मर्डर की गुत्त्थी : दो आरोपी गिरफ्तार
-
हरियाणा5 days agoरेवाड़ी | राव नरवीर सिंह ने पिता राव मोहर सिंह के नाम पर बायोडायवर्सिटी सिटी पार्क और अमृत सरोवर का किया शिलान्यास : बोले- पांच साल में हरियाणा का AQI सबसे निचले स्तर पर लाने का लक्ष्य