रेवाड़ी | धारूहेड़ा के गांवों को करोड़ों की विकास परियोजनाओं की सौगात : जिला प्रमुख मनोज यादव ने किया शिलान्यास व उद्घाटन | ग्रामीणों ने जताया आभार

रिपोर्टर: आदर्श शर्मा
| रेवाड़ी

रेवाड़ी | धारूहेड़ा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में विकास कार्यों को गति देते हुए जिला प्रमुख मनोज यादव ने करोड़ों रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है और प्रत्येक गांव में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान गांवों में सड़कों के निर्माण, गलियों के सुधार, नालियों, तथा अन्य जनहित से जुड़े विकास कार्यों की सौगात दी गई। जिला प्रमुख मनोज यादव ने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और जनता की जरूरतों के अनुसार योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।

ग्रामीणों ने जिला प्रमुख का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों का कहना था कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से आवागमन, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा।

इस मौके पर उप जिला प्रमुख प्रतिनिधि और समाजसेवी अनिल यादव ,पार्षद सुनीता देवी पार्षद पति रणधीर सिंह, कार्तिक यादव सरपंच प्रतिनिधि, ऋषि सरपंच , राजीव यादव ,पंचायत प्रतिनिधि, तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने क्षेत्र के निरंतर विकास के लिए जिला प्रमुख के प्रयासों की सराहना की।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नूंह | 3 साल से शहीद स्मारक की राशि का इंतजार : शहीद तेजपाल की पत्नी ने मंत्री विपुल गोयल से लगाई न्याय की गुहार

बबीता वर्मा
|
नूंह | जिले के गांव संगेल के शहीद सैनिक तेजपाल के परिवार को तीन साल बाद भी शहीद स्मारक निर्माण पर खर्च की गई राशि नहीं मिली है। शहीद की पत्नी मीनू ने जिला प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए हरियाणा सरकार में मंत्री विपुल गोयल से न्याय की गुहार ल...
Continue Reading

यमुनानगर। नालों की सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने किया वार्ड-16 का निरीक्षण | मानसून से पहले समयबद्ध सफाई के दिए सख्त निर्देश

राजीव मेहता
|
वार्ड 16 में नालों का निरीक्षण करते नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद
वार्ड 16 में नालों का निरीक्षण करते नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद
यमुनानगर। मानसून की दस्तक और आगामी दिनों में बारिश की संभावना को देखते हुए नगर निगम प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है। शहर में जलभराव की समस्या से निपटने और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने बु...
Continue Reading

यमुनानगर। फर्जी ई-चालान लिंक से साइबर ठगी का खतरा बढ़ा : पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने जारी की एडवाइजरी | केवल आधिकारिक पोर्टल से ही करें चालान की जांच

राजीव मेहता
|
यमुनानगर। वर्तमान समय में फर्जी ई-चालान मैसेज और लिंक के माध्यम से साइबर ठगी के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। साइबर अपराधी SMS, व्हाट्सऐप और ई-मेल के जरिए नकली चालान लिंक भेजकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। वाहन चालकों को "चालान कट गया है" या "तुरंत ...
Continue Reading
Advertisement

Trending