ज़िला
नारनौल। हरियाणा उदय अभियान को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा : 27 सितंबर को महेंद्रगढ़ में होगी नशामुक्ति मैराथन | जनभागीदारी से अभियान को सफल बनाने के निर्देश
नारनौल। हरियाणा सरकार के हरियाणा उदय अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की। कम्युनिटी पुलिसिंग और आउटरीच कार्यक्रमों के जरिए प्रदेश को नशामुक्त बनाने पर केंद्रित इस बैठक में महेंद्रगढ़ की उपायुक्त अनुपमा अंजली ने जिले में अभियान की तैयारियों की जानकारी दी।
बैठक में प्रधान सचिव अरुण गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसमें समाज की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जन-जागरूकता, सामाजिक सहयोग और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से ही नशे के दुष्चक्र को प्रभावी रूप से समाप्त किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य से 11 जुलाई को सुबह 11 बजे पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में राज्य स्तरीय विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदेशभर के गैर-सरकारी संगठनों तथा केमिस्ट एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है, ताकि दवाओं के दुरुपयोग और अवैध कारोबार की रोकथाम को लेकर सामूहिक रणनीति तैयार की जा सके।
वीडियो कॉन्फ्रेंस के बाद उपायुक्त अनुपमा अंजली ने बताया कि समाज को नशे की बुराई के खिलाफ जागरूक करने के लिए 27 सितंबर को सुबह 7 बजे महेंद्रगढ़ में विशाल नशामुक्ति मैराथन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मैराथन में युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और रूट प्लानिंग के सभी आवश्यक इंतजाम समय रहते पूरे किए जाएं।
उपायुक्त ने कहा कि इस मैराथन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है।
बैठक में पुलिस अधीक्षक दीपक, नगराधीश डॉ. मंगल सेन, जिला परिवहन अधिकारी एवं आरटीए सचिव मनोज कुमार सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
नारनौल। जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. रितु वाई. के. बहल का स्वागत : जिला बार एसोसिएशन ने किया सम्मानित | बार-बेंच समन्वय से शीघ्र न्याय पर जोर
नारनौल | मानसून की पहली बारिश में नगर परिषद के दावों की खुली पोल : डीसी और एसपी आवास के बाहर जलभराव ने खड़े किए बड़े सवाल
नारनौल। जन समस्याओं के समाधान में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : समाधान शिविर में 39 शिकायतें पहुंचीं | डीसी अनुपमा अंजली ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
-
नारनौल1 day agoनारनौल। डीडीपीओ प्रमोद कुमार की बहाली की मांग को लेकर 2000 से अधिक भाजपा समर्थकों का विशाल प्रदर्शन : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम सौंपा ज्ञापन
-
निजामपुर4 days agoनिजामपुर | प्रकृति संरक्षण के योद्धाओं का हुआ सम्मान : 26 गांवों के 62 पर्यावरण प्रहरियों को मिला सम्मान
-
हरियाणा5 days agoरेवाड़ी | चेक बाउंस मामले में अदालत से घोषित उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार : पीओ स्टाफ की कार्रवाई
-
नारनौल1 day agoमहेंद्रगढ़ | प्रतिबंध के बावजूद बजरी परिवहन पर सवाल : ग्राउंड जीरो न्यूज़ की पड़ताल में दिनदहाड़े दौड़ते ओवरलोड ट्रक | जवाबदेही के घेरे में निगरानी तंत्र
-
निजामपुर2 days agoनिजामपुर | भव्य समारोह में सहायक लेखाकार धर्मपाल चौधरी को दी भावभीनी विदाई : जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सराहा सेवाकाल
-
निजामपुर6 days agoनिजामपुर। उत्तर भारत का लॉजिस्टिक्स हब : रेल प्लेटफॉर्म निर्माण पूरा | सरपंच ने जताया पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव का आभार
-
सतनाली6 days agoसतनाली | सर्वभंग सिद्ध बाबा भुच्चरनाथ मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव का भव्य समापन : विशाल भंडारा और जागरण में उमड़ी आस्था
-
नारनौल8 hours agoनारनौल। बावल की जनसभा से टीम इंद्रजीत की गैरमौजूदगी ने बढ़ाई राजनीतिक चर्चाएं : भाजपा संगठन और राव के रिश्तों पर फिर उठे सवाल