ज़िला
अटेली। जिला युवा संसद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन : द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान | डाइट टीम ने बांटे प्रमाण पत्र
अटेली । जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता 2025-26 में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालय के विद्यार्थियों को मंगलवार को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डाइट महेंद्रगढ़ की टीम ने विद्यालय पहुंचकर सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में डाइट महेंद्रगढ़ से वरिष्ठ प्रवक्ता राकेश यादव, नरेश गोयल और अरुण कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। वरिष्ठ प्रवक्ता राकेश यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा संसद जैसी प्रतियोगिताएं छात्रों में लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ विकसित करती हैं। इससे उनमें नेतृत्व क्षमता, तार्किक सोच और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना मजबूत होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के संयोजक एवं राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता राजेश यादव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की लगन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का ही परिणाम है कि विद्यालय ने जिला स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने डाइट टीम का विद्यालय पहुंचकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के लिए आभार व्यक्त किया।
विद्यालय के प्राचार्य सतवीर सिंह ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों को ऐसी शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करता रहेगा, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके।
इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
अटेली। मानसून की पहली बारिश : किसानों के चेहरे खिले | जलभराव ने नगर व्यवस्था की खोली पोल
अटेली | राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर एसएमओ डाक्टर धर्मेंद्र सागवान सम्मानित : सेवा समर्पण को मिला सम्मान
अटेली | नशा मुक्ति जागरूकता अभियान : महेंद्रगढ़ पुलिस ने युवाओं को किया जागरूक | नशा तस्करी की सूचना पुलिस को देने की अपील
-
नारनौल1 day agoनारनौल। डीडीपीओ प्रमोद कुमार की बहाली की मांग को लेकर 2000 से अधिक भाजपा समर्थकों का विशाल प्रदर्शन : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम सौंपा ज्ञापन
-
निजामपुर4 days agoनिजामपुर | प्रकृति संरक्षण के योद्धाओं का हुआ सम्मान : 26 गांवों के 62 पर्यावरण प्रहरियों को मिला सम्मान
-
हरियाणा5 days agoरेवाड़ी | चेक बाउंस मामले में अदालत से घोषित उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार : पीओ स्टाफ की कार्रवाई
-
नारनौल1 day agoमहेंद्रगढ़ | प्रतिबंध के बावजूद बजरी परिवहन पर सवाल : ग्राउंड जीरो न्यूज़ की पड़ताल में दिनदहाड़े दौड़ते ओवरलोड ट्रक | जवाबदेही के घेरे में निगरानी तंत्र
-
निजामपुर2 days agoनिजामपुर | भव्य समारोह में सहायक लेखाकार धर्मपाल चौधरी को दी भावभीनी विदाई : जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सराहा सेवाकाल
-
निजामपुर6 days agoनिजामपुर। उत्तर भारत का लॉजिस्टिक्स हब : रेल प्लेटफॉर्म निर्माण पूरा | सरपंच ने जताया पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव का आभार
-
सतनाली6 days agoसतनाली | सर्वभंग सिद्ध बाबा भुच्चरनाथ मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव का भव्य समापन : विशाल भंडारा और जागरण में उमड़ी आस्था
-
नारनौल8 hours agoनारनौल। बावल की जनसभा से टीम इंद्रजीत की गैरमौजूदगी ने बढ़ाई राजनीतिक चर्चाएं : भाजपा संगठन और राव के रिश्तों पर फिर उठे सवाल