ज़िला
नांगल चौधरी । वीबी-जी राम जी योजना का शुभारंभ : ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी
नांगल चौधरी । महेंद्रगढ़ जिले के गांव आंतरी में आयोजित जिला स्तरीय जन सम्मेलन के दौरान ‘विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी)’ योजना का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव ने पौधारोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने योजना को ग्रामीण विकास और रोजगार सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
डॉ. यतेंद्र राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं। सरकार का उद्देश्य हर हाथ को काम उपलब्ध कराना है और इसी सोच के साथ इस योजना को लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका के अवसरों को मजबूत किया जाएगा तथा पात्र ग्रामीणों को 125 दिनों के सुनिश्चित रोजगार की गारंटी मिलेगी।

उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है और इस योजना से युवाओं एवं श्रमिकों को आत्मनिर्भर बनने का नया अवसर मिलेगा। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
डॉ. यतेंद्र राव ने कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति इसका लाभ लेने से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि सरकार अंत्योदय की भावना के साथ प्रत्येक वर्ग के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निर्मल नागर ने कहा कि यह योजना ग्रामीण परिवारों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक दूरदर्शी पहल है। स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध होने से पलायन पर भी रोक लगेगी। उन्होंने बताया कि योजना में पंजीकरण करवाने के इच्छुक नागरिक अपनी संबंधित ग्राम पंचायत से संपर्क कर सकते हैं।
कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।
नांगल चौधरी | गांव आंतरी में वीबी-जी राम जी योजना का शुभारंभ : पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
नांगल चौधरी | दो घंटे से अधिक लगातार बारिश : खेत हुए लबालब | यादव सभा फ्लाईओवर के नीचे भरा पानी
नांगल चौधरी। नागरिक जल्द बीएलओ को जमा करें गणना प्रपत्र : एसडीएम उदय सिंह ने किया बूथों का औचक निरीक्षण | योग्य मतदाता पंजीकरण से वंचित न रहे
-
नारनौल2 days agoनारनौल। डीडीपीओ प्रमोद कुमार की बहाली की मांग को लेकर 2000 से अधिक भाजपा समर्थकों का विशाल प्रदर्शन : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम सौंपा ज्ञापन
-
निजामपुर5 days agoनिजामपुर | प्रकृति संरक्षण के योद्धाओं का हुआ सम्मान : 26 गांवों के 62 पर्यावरण प्रहरियों को मिला सम्मान
-
नारनौल2 days agoमहेंद्रगढ़ | प्रतिबंध के बावजूद बजरी परिवहन पर सवाल : ग्राउंड जीरो न्यूज़ की पड़ताल में दिनदहाड़े दौड़ते ओवरलोड ट्रक | जवाबदेही के घेरे में निगरानी तंत्र
-
हरियाणा6 days agoरेवाड़ी | चेक बाउंस मामले में अदालत से घोषित उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार : पीओ स्टाफ की कार्रवाई
-
निजामपुर3 days agoनिजामपुर | भव्य समारोह में सहायक लेखाकार धर्मपाल चौधरी को दी भावभीनी विदाई : जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सराहा सेवाकाल
-
नारनौल24 hours agoनारनौल। बावल की जनसभा से टीम इंद्रजीत की गैरमौजूदगी ने बढ़ाई राजनीतिक चर्चाएं : भाजपा संगठन और राव के रिश्तों पर फिर उठे सवाल
-
निजामपुर7 days agoनिजामपुर। उत्तर भारत का लॉजिस्टिक्स हब : रेल प्लेटफॉर्म निर्माण पूरा | सरपंच ने जताया पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव का आभार
-
हरियाणा7 days agoरेवाड़ी | पुलिस ने सुलझाई एक अज्ञात व्यक्ति के ब्लाइंड मर्डर की गुत्त्थी : दो आरोपी गिरफ्तार