ज़िला
फरीदाबाद | ऑटो लूटने के मामले में 4 गिरफ्तार : क्राईम ब्रांच सेक्टर-30 की कार्रवाई | पुलिस रिमांड पर लेकर की जाएगी बरामदगी
फरीदाबाद | 30 जून को थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र के अंतर्गत एनएचपीसी चौक के पास एक ऑटो चालक से ऑटो, फोन व पैसे लूटने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर 30 की टीम ने 3 जुलाई को 4 आरोपितों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। जिनकी पहचान सुमरन(20) व नितिन(20) वासी ओल्ड फरीदाबाद, मदन(24) वासी बल्लभगढ व सुभाष(23) वासी खेडीपुल के रूप में हुई है। जिनको माननीय न्यायालय में पेश कर बरामदगी करने के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त, अपराध, अमन यादव ने बताया कि 30 जून की रात को आरोपित ओल्ड फरीदाबाद से शिकायतकर्ता के ऑटो में सवारी बनकर बैठे थे। मदन, नितिन, सुमरन पीछे व सुभाष आगे बैठ गया था। जब NHPC फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो सुमरन ने ऑटो चालक की गर्दन पर चाकू लगा दिया और तीनों ने उसका फोन व जैब में रखे पैसे निकाल लिये तथा ऑटो सहित वहां से फरार हो गये। सुभाष इस घटना का मास्टरमाइंड है, जिसका पूर्व में भी आपराधिक रिकार्ड रहा है। नितिन का भी आपराधिक रिकार्ड है।
उन्होंने और अधिक जानकारी देते हुए बताया कि 1 जुलाई को संदीप वासी अनखीर ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह बदरपुर बॉर्डर से बल्लभगढ़ के बीच ऑटो चलाता है। 30 जून की रात को समय करीब 9:30 बजे 4 लडके ओल्ड चौक फरीदाबाद से बदरपुर बॉर्डर जाने के लिए उसके ऑटो में बैठे थे। जब NHPC फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो पिछे बैठे एक लडके ने उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया और उसका ऑटो, फोन व पैसे छीनकर वहां से फरार हो गये। शिकायत पर थाना सराय ख्वाजा में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।
यमुनानगर | एक परिवार के नाम अलग-अलग बूथों पर होने पर घबराने की जरूरत नहीं : 21 जुलाई से 20 अगस्त तक प्रपत्र-8 से करा सकेंगे बदलाव
फरीदाबाद | पत्नी के प्रेमी की सिर में गोली मारकर हत्या : इलाज के दौरान मौत | आरोपी गिरफ्तार | पत्नी की हत्या की भी थी साजिश
फरीदाबाद | जिला अदालत के वकीलों की बिल्डिंग में लगी आग : शॉर्ट सर्किट की आशंका
-
नारनौल3 days agoनारनौल। डीडीपीओ प्रमोद कुमार की बहाली की मांग को लेकर 2000 से अधिक भाजपा समर्थकों का विशाल प्रदर्शन : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम सौंपा ज्ञापन
-
निजामपुर6 days agoनिजामपुर | प्रकृति संरक्षण के योद्धाओं का हुआ सम्मान : 26 गांवों के 62 पर्यावरण प्रहरियों को मिला सम्मान
-
नारनौल3 days agoमहेंद्रगढ़ | प्रतिबंध के बावजूद बजरी परिवहन पर सवाल : ग्राउंड जीरो न्यूज़ की पड़ताल में दिनदहाड़े दौड़ते ओवरलोड ट्रक | जवाबदेही के घेरे में निगरानी तंत्र
-
निजामपुर4 days agoनिजामपुर | भव्य समारोह में सहायक लेखाकार धर्मपाल चौधरी को दी भावभीनी विदाई : जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सराहा सेवाकाल
-
नारनौल2 days agoनारनौल। बावल की जनसभा से टीम इंद्रजीत की गैरमौजूदगी ने बढ़ाई राजनीतिक चर्चाएं : भाजपा संगठन और राव के रिश्तों पर फिर उठे सवाल
-
नांगल चौधरी1 day agoनांगल चौधरी | अरावली की छाती पर अवैध खनन का खेल : ग्राउंड जीरो न्यूज़ की पड़ताल में सामने आई हकीकत | वन विभाग ने जेसीबी से रास्ते किए बंद
-
नांगल चौधरी1 day agoनांगल चौधरी । कुलताजपुर वायरल वीडियो मामला : परिवार और सरपंच आमने-सामने | पुलिस ने दोनों पक्षों को किया पाबंद
-
नारनौल6 hours agoनारनौल । एक वोट से चुनाव हारने वाली रेणु दहिया बनीं सैनी सभा की कार्यकारी महासचिव : जयसिंह का इस्तीफा सर्वसम्मति से स्वीकार