रेवाड़ी | सीएम हमारे बॉस हैं, उनके कार्यक्रम में सबको जाना चाहिए था : विधायक लक्ष्मण यादव

रिपोर्टर: आदर्श शर्मा
| रेवाड़ी

रेवाड़ी | बावल स्थित चौधरी चरण सिंह कृषि महाविद्यालय में आयोजित केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी के कार्यक्रम में स्थानीय विधायक डॉ कृष्ण कुमार और भाजपा संगठन के कई पदाधिकारियों की अनुपस्थिति को लेकर उठे राजनीतिक विवाद के बीच रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश के मुखिया हैं और उनके कार्यक्रम में सभी जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों को उपस्थित होना चाहिए था।

लक्ष्मण यादव ने कहा, “मुख्यमंत्री हमारे बॉस हैं। मैं पूरी तरह मुख्यमंत्री के साथ खड़ा हूं। प्रदेश का मुखिया जब किसी क्षेत्र में आता है तो सभी जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है कि वे कार्यक्रम में शामिल हों।”

कार्यक्रम से आयोजक विधायक सहित कई भाजपा पदाधिकारियों की गैरमौजूदगी पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि “जिसने भी कोताही की है, वह गलत है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सभी को आना चाहिए था। यदि सभी जनप्रतिनिधि और संगठन के पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल होते तो क्षेत्र का और अधिक भला होता तथा सरकार का सकारात्मक संदेश जनता तक जाता।”

हालांकि, लक्ष्मण यादव ने अपनी अनुपस्थिति का कारण भी स्पष्ट किया। उन्होंने बताया कि उनकी गैरहाजिरी किसी राजनीतिक कारण से नहीं थी। उन्होंने कहा कि विधानसभा की एक समिति के साथ उन्हें गुजरात जाना था और मुख्यमंत्री के बावल दौरे का कार्यक्रम बाद में तय हुआ।

उन्होंने बताया कि “मैं विधायक विनोद भयाना, विधायक शकुंतला खटक और विधायक चंद्र प्रकाश के साथ विधानसभा की नॉलेज टूर समिति के तहत गुजरात गया हुआ था। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की जानकारी तब मिली, जब मैं पहले ही रवाना हो चुका था। इसलिए चाहकर भी कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सका।”

गौरतलब है कि बावल में आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री और मुख्यमंत्री की मौजूदगी के बावजूद स्थानीय सांसद, कुछ विधायक तथा भाजपा संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारियों की अनुपस्थिति राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। विपक्ष इसे भाजपा के अंदरूनी मतभेदों से जोड़कर देख रहा है, जबकि भाजपा के भीतर भी इस घटनाक्रम को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। ऐसे माहौल में विधायक लक्ष्मण यादव का यह बयान महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताने के साथ-साथ कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने वालों को भी अप्रत्यक्ष रूप से नसीहत दी है कि प्रदेश के मुखिया के कार्यक्रम में सभी की उपस्थिति आवश्यक थी।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नूंह | 1 मिनट की देरी पड़ती भारी : पुलिस राइडर बना फरिश्ता HTET अभ्यर्थी को समय रहते पहुंचाया परीक्षा केंद्र

बबीता वर्मा
|
HTET परीक्षा के लिए महिला अभ्यर्थी को बाइक पर परीक्षा केंद्र पहुंचाते नूंह पुलिस के राइडर।
HTET परीक्षा के लिए महिला अभ्यर्थी को बाइक पर परीक्षा केंद्र पहुंचाते नूंह पुलिस के राइडर।
नूंह। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) के दौरान नूंह पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता का सराहनीय उदाहरण देखने को मिला। परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले एक महिला अभ्यर्थी समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने के लिए संघर्ष कर रही थी। ऐसे में ड्यूटी पर तैनात...
Continue Reading

फतेहाबाद। पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे कुलदीप बिश्नोई, बोले : उनका निधन व्यक्तिगत क्षति

राजेश भाम्भू
|
खारा खेड़ी गांव में पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी को श्रद्धांजलि अर्पित करते कुलदीप बिश्नोई।
खारा खेड़ी गांव में पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी को श्रद्धांजलि अर्पित करते कुलदीप बिश्नोई।
फतेहाबाद। खारा खेड़ी गांव के पूर्व सरपंच स्वर्गीय राजेंद्र खिलेरी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई और दूड़ा राम उनके पैतृक निवास पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और राजनीतिक...
Continue Reading

रेवाड़ी। राव इंद्रजीत की गुटबाजी से दक्षिण हरियाणा के विकास को भारी नुकसान : कैप्टन अजय सिंह यादव

चैन सिंह
|
रेवाड़ी। बावल विधानसभा क्षेत्र में आयोजित "खेत बचाओ" कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति के बावजूद गुरुग्राम से सांसद एवं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का कार...
Continue Reading
Advertisement

Trending