ज़िला
नारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
नारनौल के मोहल्ला पीरागा की रहने वाली कविता सैनी ने बिना किसी कोचिंग के एसएससी सीजीएल जैसी कठिन परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनका चयन आयकर विभाग में अधीक्षक पद पर हुआ है, जो पूरे इलाके के लिए गर्व का विषय बन गया है।
घर पर रहकर की तैयारी, हासिल किया मुकाम
कविता ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद नारनौल के पीजी कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने बिना किसी कोचिंग के घर पर रहकर ही एसएससी सीजीएल की तैयारी शुरू की। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने आत्मविश्वास और निरंतर मेहनत के बल पर यह बड़ी सफलता हासिल की।
संघर्ष भरा रहा जीवन सफर
कविता का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। जब वह महज चार साल की थीं, तभी उनके पिता रामकिशन सैनी का निधन हो गया था। इसके बाद पूरे परिवार की जिम्मेदारी उनकी माता गीता देवी पर आ गई। साधारण परिस्थितियों में रहते हुए भी गीता देवी ने हार नहीं मानी और पास के गांव में प्राइमरी शिक्षक की नौकरी हासिल कर बच्चों की परवरिश की।
मां की मेहनत बनी सफलता की नींव
गीता देवी ने अकेले ही दोनों बेटियों और एक बेटे की परवरिश की और उनकी शिक्षा में कोई कमी नहीं आने दी। कविता की बड़ी बहन भी हाल ही में कुरुक्षेत्र से बीएएमएस कर अप्रेंटिस कर रही हैं, जो परिवार की शिक्षा के प्रति समर्पण को दर्शाता है।
परिवार को दिया सफलता का श्रेय
कविता सैनी ने अपनी सफलता का सबसे बड़ा श्रेय अपनी मां गीता देवी को दिया। इसके साथ ही उन्होंने अपने ताऊ रामावतार सैनी (सेवानिवृत्त नगर परिषद कर्मचारी), रामनिवास सैनी और रिटायर्ड हेड मास्टर रामजीलाल सैनी का भी आभार जताया।
क्षेत्र में खुशी का माहौल, बेटियों के लिए बनी प्रेरणा
कविता की इस उपलब्धि पर मोहल्ला पीरागा में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों ने परिवार को बधाई देते हुए इसे क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणादायक बताया। कविता की कहानी यह संदेश देती है कि हालात चाहे कितने भी कठिन क्यों न हों, अगर हौसले बुलंद हों तो सफलता जरूर मिलती है।
नारनौल | तेज आंधी से बिजली का खंभा गिरा : पूरे गांव की बिजली ठप | ग्रामीणों ने जल्द मरम्मत की मांग उठाई
नारनौल | सैनी सभा की नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी : हरीश सैनी बने प्रधान | समाज हित में कार्य करने का लिया संकल्प
नारनौल | मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर सैनी समाज सक्रिय : रेस्ट हाउस में हुई बैठक | अधिक से अधिक भागीदारी का आह्वान
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल7 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली4 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान
-
नारनौल3 days agoनारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण
-
राष्टीय2 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | वीरांगना शिविर में पहुंचीं डॉ. स्वाति यादव : बेटियों को दिया स्वास्थ्य, सुरक्षा और संस्कारों का संदेश
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी। गोमुख से सोमनाथ तक आस्था का अद्भुत संकल्प : हजारों किलोमीटर की पैदल गंगाजल यात्रा नांगल चौधरी पहुंची