नारनौल गेट से नाम हटाने पर बवाल : फजीहत के बाद डैमेज कंट्रोल | हर ब्लॉक पर लिखना पड़ा ‘महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज’

रामचन्द्र सैनी
|
महेंद्रगढ़ (नारनौल )

नाम विवाद के बाद लगाए गए नए बोर्ड और ब्लॉक पर लिखवाया गया नाम

नारनौल क्षेत्र के कोरियावास स्थित महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज में नाम को लेकर उठा विवाद अब प्रशासन के लिए बड़ी फजीहत का कारण बनता जा रहा है। मुख्य गेट से “महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज” का नाम हटाए जाने के बाद शुरू हुआ विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा और अब हालात ऐसे बन गए हैं कि कॉलेज प्रशासन को डैमेज कंट्रोल के लिए हर ब्लॉक पर दोबारा नाम लिखवाना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार, विवाद बढ़ने के बाद कॉलेज प्रशासन ने गेट नंबर दो और तीन पर फिर से “महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज” का नाम लिखवाया, लेकिन इससे भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। अब स्थिति यह है कि अकादमिक ब्लॉक तक पर कॉलेज का नाम लिखवाया जा रहा है, ताकि किसी तरह लोगों की नाराजगी कम की जा सके।

सूत्रों की मानें तो इस पूरे घटनाक्रम पर उच्च स्तर पर भी संज्ञान लिया गया है, जिसके बाद कॉलेज प्रशासन लगातार दबाव में काम कर रहा है और हर संभव कोशिश कर रहा है कि मामला जल्द शांत हो सके।

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य गेट पर ही महर्षि च्यवन ऋषि का नाम प्रमुखता से होना चाहिए, क्योंकि यह केवल एक नाम नहीं बल्कि क्षेत्र की आस्था, इतिहास और पहचान से जुड़ा हुआ विषय है। उनका मानना है कि नाम हटाना सीधे-सीधे भावनाओं से खिलवाड़ है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

फिलहाल प्रशासन की कोशिशें जारी हैं, लेकिन यह मामला अब सिर्फ एक बोर्ड या नाम तक सीमित नहीं रह गया, बल्कि लोगों की भावनाओं और क्षेत्रीय पहचान का बड़ा मुद्दा बन चुका है

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | मध्यस्थता से मिलेगा सस्ता व त्वरित न्याय : सीजेएम ने एडीआर सेंटर में ली बैठक | मेडिएशन फॉर द नेशन अभियान को देने पर जोर

हरीसिंह
|
फोटो-बैठक लेती सीजेएम नीलम कुमारी।
फोटो-बैठक लेती सीजेएम नीलम कुमारी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने एडीआर सेंटर में मध्यस्थों, पैनल अधिवक्ताओं और कानूनी स्वयंसेवकों की बैठक लेकर ‘मेडिएशन फॉर द नेशन’ अभियान को गति देने के निर्देश दिए। सीजेएम नीलम कुमारी ने कहा कि मध्यस्थत...
Continue Reading

सतनाली | सीएचसी का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण : साफ-सफाई व सुविधाओं पर दिया जोर | ओपीडी, इमरजेंसी और दवा केंद्र का लिया जायजा |

सुशील शर्मा
|
एसडीएम योगेश सैनी ने सतनाली सीएचसी का दौरा कर व्यवस्थाओ का लिया जायजा
एसडीएम योगेश सैनी ने सतनाली सीएचसी का दौरा कर व्यवस्थाओ का लिया जायजा
एसडीएम योगेश सैनी ने मंगलवार को सतनाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं और समग्र स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की जांच की। निरीक्...
Continue Reading

सतनाली |अनाज मंडी का एसडीएम ने किया निरीक्षण : रबी फसलों की खरीद और लिफ्टिंग पर फोकस | किसानों को समय पर भुगतान के निर्देश | मंडियों में अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं

सुशील शर्मा
|
फसलों की खरीद के साथ ही उपज की नियमानुसार लिफ्टिंग पर जिला प्रशासन का पूरा फोकस: एसडीएम योगेश सैनी
फसलों की खरीद के साथ ही उपज की नियमानुसार लिफ्टिंग पर जिला प्रशासन का पूरा फोकस: एसडीएम योगेश सैनी
एसडीएम योगेश सैनी ने मंगलवार को सतनाली अनाज मंडी का दौरा कर रबी सीजन की खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खरीद व्यवस्था, लिफ्टिंग कार्य और किसानों को दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा की। एसडीएम ने कहा कि जिले की सभी मंडियों में र...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: