ज़िला
रतिया की सियासत गरम: सुनीता दुग्गल के आरोपों पर लक्ष्मण नापा का पलटवार
हरियाणा के फतेहाबाद जिले के रतिया विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों सियासी माहौल पूरी तरह गरमा गया है। पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल द्वारा विकास की बजाय “सत्यानाश” करने के आरोपों के बाद पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा ने जोरदार पलटवार किया है।
लक्ष्मण नापा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर अपने कार्यकाल के दौरान कराए गए विकास कार्यों की लंबी सूची साझा करते हुए आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने इन विकास कार्यों का श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को दिया।
नापा ने दावा किया कि उनके कार्यकाल में 187.67 करोड़ रुपये की लागत से 451 किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण, चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण किया गया। पंजाब से राजस्थान बॉर्डर तक मुख्य सड़क निर्माण, टोहाना–रतिया रोड को सीएम घोषणा में शामिल करवाना और फतेहाबाद–हांसपुर रोड सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को पूरा करना उनकी उपलब्धियों में शामिल है।
पेयजल सुविधाओं को लेकर भी उन्होंने 156 करोड़ से अधिक की योजनाएं लागू करवाने, गांवों में वाटर वर्क्स और रतिया शहर में आधुनिक जल परियोजना शुरू करवाने का दावा किया। वहीं खेल क्षेत्र में भोडियाखेड़ा स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक और गांवों में खेल नर्सरियों की स्थापना जैसी योजनाओं का भी जिक्र किया।
इसके अलावा खालों का निर्माण, कम्युनिटी सेंटर, स्ट्रीट लाइट, ई-लाइब्रेरी, आंगनवाड़ी और वेटरनरी अस्पताल जैसी सुविधाओं के विकास का भी नापा ने उल्लेख किया।
दरअसल, विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब सुनीता दुग्गल ने एक जनसभा में बिना नाम लिए नापा पर निशाना साधते हुए कहा कि “विकास के लिए चुना था, लेकिन सत्यानाश कर दिया।” इसके बाद से दोनों नेताओं के बीच सियासी जुबानी जंग तेज हो गई है।
गौरतलब है कि 2019 में लक्ष्मण नापा भाजपा से विधायक चुने गए थे, जबकि सुनीता दुग्गल सिरसा लोकसभा से सांसद बनी थीं। लेकिन 2024 में टिकट कटने के बाद नापा कांग्रेस में शामिल हो गए, जिसके बाद से दोनों के बीच राजनीतिक टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है।
अब यह विवाद केवल आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित नहीं रहा, बल्कि रतिया की राजनीति में बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है, जिस पर आने वाले समय में और सियासी बयानबाजी देखने को मिल सकती है।
फतेहाबाद जिले के रतिया विधानसभा क्षेत्र में सियासी हलचल के बीच पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा ने अपने कार्यकाल के दौरान कराए गए विकास कार्यों का विस्तृत ब्यौरा पेश किया है। उन्होंने दावा किया कि अपने पांच साल के कार्यकाल में उन्होंने लगभग ₹1000 करोड़ के ऐतिहासिक विकास कार्य करवाए, जिससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा और गति मिली।
पूर्व विधायक ने अपने कार्यों का श्रेय हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सैनी के मार्गदर्शन और सहयोग को दिया। उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल में सड़क, पेयजल, खेल, शिक्षा, सिंचाई, पंचायत और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में व्यापक स्तर पर काम किया गया।
सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए ₹187.67 करोड़ की लागत से 451 किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण, चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण किया गया। इसके अलावा पंजाब बॉर्डर से राजस्थान बॉर्डर तक मुख्य सड़क का निर्माण ₹185 करोड़ की लागत से कराया गया। कई प्रमुख सड़कों और बाईपास परियोजनाओं को भी मंजूरी दिलाकर निर्माण कार्य शुरू करवाया गया।
पेयजल व्यवस्था को सुधारने के लिए ₹156 करोड़ से अधिक की परियोजनाएं लागू की गईं, जिनमें गांवों में वाटर वर्क्स का निर्माण और मरम्मत शामिल है। रतिया शहर में 26 एकड़ में आधुनिक वाटर वर्क्स का निर्माण कार्य भी प्रगति पर बताया गया है।
खेल क्षेत्र में युवाओं को बढ़ावा देने के लिए भोडियाखेड़ा स्टेडियम में ₹8 करोड़ की लागत से सिंथेटिक ट्रैक और अन्य स्टेडियम विकास कार्य करवाए गए। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में खेल नर्सरियों की स्थापना भी की गई।
इसके अलावा सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए खालों का निर्माण और नवीनीकरण, पंचायत स्तर पर कम्युनिटी सेंटर, ग्राम सचिवालय भवन, खेत रास्तों का पक्कीकरण और मनरेगा के तहत करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाए गए।
पूर्व विधायक ने बताया कि अन्य जनहितकारी योजनाओं के तहत स्ट्रीट लाइट, ई-लाइब्रेरी, आंगनवाड़ी केंद्र, वेटरनरी अस्पताल और महिला संस्कृति केंद्र जैसे कई विकास कार्य भी किए गए हैं, जिनसे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों को लाभ मिला।
अंत में लक्ष्मण नापा ने कहा कि ये सभी कार्य केवल आंकड़े नहीं, बल्कि रतिया क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में मजबूत कदम हैं। उन्होंने जनता की सेवा को अपना धर्म बताते हुए कहा कि भविष्य में भी उन्हें अवसर मिला तो वे इसी समर्पण के साथ क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करते रहेंगे।
चंडीगढ़ | 661 करोड़ घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन : 3 IAS और 1 IFS अधिकारी के ठिकानों पर रेड, बैंक खातों और संपत्तियों की जांच तेज
फतेहाबाद | चालान काटने पर किसानों ने लगाया जाम : ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई का विरोध | सड़क के दोनों ओर लगी वाहनों की लाइन
निजामपुर | आधुनिक खेती से बदली तस्वीर : धानोता के रोशन लाल खटाना बने किसानों के लिए मिसाल, सीमित जमीन से कमा रहे लाखों रुपये सालाना, युवाओं को दे रहे नया रास्ता
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल7 days agoनारनौल | सीएम विंडो का सच : शिकायतकर्ता को खबर तक नहीं और फाइल हो गई बंद | सरकार की छवि चमकाने के लिए बनाए नारनौल के एमिनेंट पर्सन्स पर सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल5 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली3 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान
-
नारनौल2 days agoनारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण
-
नारनौल20 hours agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?