सुंदर चौधरी बने अखिल भारतीय गुर्जर महासभा युवा इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष: महेंद्रगढ़ के युवा नेता को मिली बड़ी जिम्मेदारी

रिपोर्टर: हरविन्द्र यादव
| दिल्ली
सुंदर चौधरी बने अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
सुंदर चौधरी बने अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रभारी उत्तराखंड व पूर्व भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री हरियाणा वरिष्ठ नेता और युवाओं के प्रेरणा स्रोत श्री सुन्दर चौधरी जी विधानसभा नांगल चौधरी,जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा, को अखिल भारतीय गुर्जर महासभा 1908 की युवा इकाई का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति अखिल भारतीय गुर्जर महासभा 1908 के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री श्री हरिश्चंद्र भाटी जी ने की है। अब श्री सुंदर चौधरी पूरे भारत में युवा महासभा के नेतृत्व में कार्य करेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष गुर्जर महासभा

अखिल भारतीय गुर्जर महासभा

नई जिम्मेदारी के मुख्य उद्देश्य:
– समाज को आगे ले जाना: गुर्जर समाज का सामाजिक और शैक्षणिक उत्थान करना है
– शिक्षा पर जोर: समाज को शिक्षित बनाना
– सामाजिक कुरीतियों का अंत: दहेज प्रथा और बाल विवाह जैसी प्रथाओं को दूर करना
– महिला सुरक्षा: महिलाओं पर अत्याचार रोकने के लिए काम करना

देशभर के युवा गुर्जर समाज के उत्साह, विश्वास और मजबूत नेतृत्व की अपार अपेक्षाओं को देखते हुए सुंदर चौधरी जी को अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह निर्णय संगठन के विस्तार, सशक्तिकरण और राष्ट्रीय स्तर पर गुर्जर युवाओं की निर्णायक भूमिका को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

सुंदर चौधरी जी लंबे समय से समाज, संगठन और राष्ट्रहित के लिए लगातार कार्य करते रहे हैं। सामाजिक न्याय, युवाओं के नेतृत्व निर्माण, शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर उनकी पकड़, उनकी लोकप्रियता और उनकी जमीनी सक्रियता को देखते हुए संगठन ने यह महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपी है।

नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष सुंदर चौधरी जी ने कहा कि—
“यह पद मेरे लिए सम्मान नहीं बल्कि समाज के प्रत्येक युवा के भविष्य की ज़िम्मेदारी है। गुर्जर समाज के स्वाभिमान, अधिकारों और प्रगति के लिए मैं पूरे जोश और दृढ़ संकल्प के साथ काम करूँगा। युवाओं की ऊर्जा को राष्ट्रीय धारा में जोड़कर समाज को एक नई दिशा देना मेरा संकल्प है।”

गुर्जर समाज के प्रमुख लोगों ने इस नियुक्ति को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि सुंदर चौधरी जी के नेतृत्व में युवा शक्ति एकजुट होकर समाज को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। देशभर से बधाइयों का तांता लगा हुआ है और युवाओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

अखिल भारतीय गुर्जर महासभा को पूर्ण विश्वास है कि सुंदर चौधरी जी अपने नेतृत्व कौशल, निष्ठा और संघर्षशील व्यक्तित्व से संगठन को नई राष्ट्रीय पहचान दिलाएंगे।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चंडीगढ़ | 661 करोड़ घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन : 3 IAS और 1 IFS अधिकारी के ठिकानों पर रेड, बैंक खातों और संपत्तियों की जांच तेज

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
661 करोड़ रुपये के कथित घोटाले की जांच के तहत कार्रवाई करती CBI टीम
661 करोड़ रुपये के कथित घोटाले की जांच के तहत कार्रवाई करती CBI टीम
हरियाणा | कथित 661 करोड़ रुपये के सरकारी फंड घोटाले को लेकर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन IAS और एक IFS अधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी की है। रविवार देर रात चंडीगढ़, पंचकूला, दिल्ली-एनसीआर और नोएडा समेत छह स्थानों पर एक साथ...
Continue Reading

फतेहाबाद | चालान काटने पर किसानों ने लगाया जाम : ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई का विरोध | सड़क के दोनों ओर लगी वाहनों की लाइन

राजेश भाम्भू
|
फतेहाबाद के रतिया में ट्रैक्टर चालान के विरोध में सड़क जाम करते किसान
फतेहाबाद के रतिया में ट्रैक्टर चालान के विरोध में सड़क जाम करते किसान
फतेहाबाद | रतिया शहर में रविवार को ट्रैफिक पुलिस द्वारा चालान काटने के विरोध में सड़क पर जाम लगाया गया। फतेहाबाद रोड पर ट्रैफिक पुलिस ने एक ट्रैक्टर ड्राइवर का चालान कर दिया, जिससे बवाल मच गया। इसके विरोध में किसानों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दी...
Continue Reading

निजामपुर | आधुनिक खेती से बदली तस्वीर : धानोता के रोशन लाल खटाना बने किसानों के लिए मिसाल, सीमित जमीन से कमा रहे लाखों रुपये सालाना, युवाओं को दे रहे नया रास्ता

भूपेंद्र कुमार
|
निजामपुर। खेती को घाटे का सौदा मानने वालों के लिए गांव धानोता के प्रगतिशील किसान रोशन लाल खटाना एक जीवंत उदाहरण बनकर सामने आए हैं। जहां अधिकांश किसान आज भी परंपरागत खेती के सहारे सीमित आय में जीवनयापन कर रहे हैं, वहीं रोशन लाल खटाना ने खेती को आधुनिक...
Continue Reading
Advertisement

Trending