ज़िला
नारनौल पुलिस लाइन में सख्ती का संदेश: एसपी दीपक ने परेड का किया निरीक्षण, फिटनेस और गश्त पर दिया जोर
पुलिस लाइन नारनौल में सोमवार को आयोजित जनरल परेड के दौरान कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने का स्पष्ट संदेश देखने को मिला। इस परेड का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक दीपक जेवरिया द्वारा किया गया। इस मौके पर आईपीएस अधिकारी बैशाख बागी और डीएसपी भारत भूषण भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के बाद एसपी ने जवानों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने के उद्देश्य से ड्रिल करवाई। उन्होंने पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि एक पुलिस अधिकारी के लिए फिटनेस बेहद जरूरी है, क्योंकि स्वस्थ और सतर्क रहकर ही वे अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभा सकते हैं।

नारनौल पुलिस परेड
परेड के दौरान डायल 112 ईआरवी वाहनों की भी गहन जांच की गई। एसपी ने वाहनों में मौजूद उपकरणों, किट और रजिस्टरों का बारीकी से निरीक्षण किया और तैनात कर्मचारियों को गश्त और पेट्रोलिंग तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर नजर बनाए रखना और आमजन को सुरक्षित माहौल देना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने विशेष रूप से सुनसान और संवेदनशील स्थानों पर नियमित गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को भी कहा गया।
कार्यक्रम के अंत में एसपी ने उन थाना प्रबंधकों और जांच अधिकारियों की सराहना की, जिन्होंने तय समय सीमा में शिकायतों का निपटारा किया। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित करने की भी घोषणा की।
इस पूरे आयोजन के माध्यम से पुलिस विभाग ने अनुशासन, सतर्कता और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को फिर से मजबूत करने का संदेश दिया है।
नारनौल | अरावली की गोद में इतिहास से रूबरू हुए युवा : ढोसी की पहाड़ी पर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
नारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
नारनौल | जल संरक्षण अभियान तेज : 7 अवैध कनेक्शन काटे | 3 उपभोक्ताओं को नोटिस
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल6 days agoनारनौल। क्या नगर परिषद की करोड़ों की जमीन पर डाका डालने की तैयारी : स्वामित्व योजना की फाइलों में अचानक आई रफ्तार से उठे बड़े सवाल
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी। सरस्वती स्कूल भोजावास में गूंजी बेटी शक्ति की हुंकार : 115 वीरांगनाओं के साथ आत्मरक्षा एवं चरित्र निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ
-
नारनौल5 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली3 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान
-
नारनौल2 days agoनारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण
-
नारनौल1 day agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी | वीरांगना शिविर में पहुंचीं डॉ. स्वाति यादव : बेटियों को दिया स्वास्थ्य, सुरक्षा और संस्कारों का संदेश