महेंद्रगढ़ में सख्त एक्शन मोड में प्रशासन: एसडीएम योगेश सैनी ने अस्पताल व अनाज मंडी का किया औचक निरीक्षण

रिपोर्टर: सुशील शर्मा
| महेंद्रगढ़ (नारनौल )

प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए एसडीएम योगेश सैनी सोमवार को एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने एक ही दिन में सामान्य अस्पताल और अनाज मंडी का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

सबसे पहले एसडीएम ने सामान्य अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की जांच की। उन्होंने अस्पताल के वार्डों, ओपीडी, इमरजेंसी कक्ष, दवा वितरण केंद्र और जांच प्रयोगशाला का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई, दवाइयों की उपलब्धता और स्टाफ की उपस्थिति को परखा। उन्होंने एसएमओ को निर्देश दिए कि मरीजों को समय पर बेहतर उपचार, पर्याप्त दवाइयां और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसके बाद एसडीएम योगेश सैनी ने महेंद्रगढ़ अनाज मंडी का दौरा कर सरसों और गेहूं की खरीद प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए कि किसानों की उपज निर्धारित मानकों के अनुसार खरीदी जाए और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसल का भुगतान समय पर किया जाए, ताकि उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

एसडीएम ने लिफ्टिंग कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि मंडियों में जगह की कमी नहीं होनी चाहिए, जिससे नई फसल की आवक प्रभावित न हो। साथ ही स्टोरेज व्यवस्था को बेहतर ढंग से प्रबंधित करने के निर्देश भी दिए, ताकि खरीदी गई उपज का सुरक्षित भंडारण किया जा सके।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मंडियों में सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हों और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। भुगतान प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता रखते हुए राशि सीधे किसानों के खातों में भेजने के निर्देश दिए गए।

एसडीएम ने कहा कि जिला प्रशासन लगातार खरीद प्रक्रिया और जनसेवाओं पर नजर बनाए हुए है, ताकि आमजन और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नूंह |11 हजार वोल्ट का करंट बना काल! : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलसा युवक

बबीता वर्मा
|
नूंह। नूंह-पलवल रोड स्थित सर्किट हाउस के सामने गुरुवार को एक युवक 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा घायल यु...
Continue Reading

नूंह | तेज हवाओं संग झमाझम बारिश: बदला मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी से मिली राहत, किसानों के चेहरे खिले

बबीता वर्मा
|
नूंह के पिनगवां क्षेत्र में शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद बदला मौसम का मिजाज।
नूंह के पिनगवां क्षेत्र में शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद बदला मौसम का मिजाज।
नूंह। जिले के पिनगवां क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में शनिवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत पहुंचाई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की ...
Continue Reading

नारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल | पिछले सप्ताह सामने आया एक मामला अब कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में फैल रहे अवैध सट्टा कारोबार और युवाओं को बर्बादी की ओर धकेल रहे नेटवर्क पर कार्रवाई करने के लिए सीआईए टीम एक सूचना के आधार पर रेड करने पहुंची थी। प...
Continue Reading
Advertisement

Trending