फरीदाबाद | क्रेडिट कार्ड के नाम पर ठगी : साइबर थाना ने दो आरोपी गिरफ्तार , 26 हजार की ठगी , पुलिस रिमांड पर भेजे गए

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद

ऑनलाइन ठगी गिरोह पर शिकंजा, पुलिस के साथ आरोपी
ऑनलाइन ठगी गिरोह पर शिकंजा, पुलिस के साथ आरोपी

साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फरीदाबाद के साइबर थाना एनआईटी की टीम ने क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर ठगी करने वाले दो फोन कॉलरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक युवती से हजारों रुपये ठग लिए थे।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान छग्गन सिंह और सुरेंद्र कुमार निवासी मां करणी नगर, जयपुर के रूप में हुई है। दोनों आरोपी ऑनलाइन माध्यम से लोगों को झांसे में लेकर ठगी करते थे।

मामले में सेक्टर 21ए फरीदाबाद निवासी एक युवती ने शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने बताया कि 16 फरवरी को वह अपने दोस्त के साथ इंटरनेट पर क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए जानकारी खोज रही थी। इसी दौरान उसे एक वेबसाइट मिली, जहां उसने 999 रुपये शुल्क के रूप में जमा कर दिए।

इसके बाद आरोपियों ने युवती से संपर्क कर बीमा और अन्य शुल्क के नाम पर कुल 26,799 रुपये और ठग लिए, लेकिन बदले में कोई भी कार्ड उपलब्ध नहीं कराया गया।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और तकनीकी आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ऑनलाइन जानकारी के आधार पर लोगों से संपर्क कर उन्हें अपने जाल में फंसाते थे।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। मामले की गहन जांच जारी है और अन्य संभावित पीड़ितों व नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | जनगणना राष्ट्र निर्माण की नींव : डीसी अनुपमा अंजली ने प्रगणकों को किया प्रेरित | सटीक आंकड़ों पर टिकी योजनाओं की सफलता | स्व-गणना पोर्टल पर भागीदारी की अपील

रामचन्द्र सैनी
|
फोटो-पीजी कॉलेज में प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को प्रोत्साहित करती डीसी अनुपमा अंजली।
फोटो-पीजी कॉलेज में प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को प्रोत्साहित करती डीसी अनुपमा अंजली।
उपायुक्त अनुपमा अंजली ने स्थानीय पीजी कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान सुपरवाइजरों और प्रगणकों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना मात्र एक प्रशासनिक कार्य नहीं, बल्कि राष्ट्र के विकास की मजबूत नींव है। उन्होंने सभी कर्मच...
Continue Reading

नारनौल | मध्यस्थता से मिलेगा सस्ता व त्वरित न्याय : सीजेएम ने एडीआर सेंटर में ली बैठक | मेडिएशन फॉर द नेशन अभियान को देने पर जोर

हरीसिंह
|
फोटो-बैठक लेती सीजेएम नीलम कुमारी।
फोटो-बैठक लेती सीजेएम नीलम कुमारी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने एडीआर सेंटर में मध्यस्थों, पैनल अधिवक्ताओं और कानूनी स्वयंसेवकों की बैठक लेकर ‘मेडिएशन फॉर द नेशन’ अभियान को गति देने के निर्देश दिए। सीजेएम नीलम कुमारी ने कहा कि मध्यस्थत...
Continue Reading

सतनाली | सीएचसी का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण : साफ-सफाई व सुविधाओं पर दिया जोर | ओपीडी, इमरजेंसी और दवा केंद्र का लिया जायजा |

सुशील शर्मा
|
एसडीएम योगेश सैनी ने सतनाली सीएचसी का दौरा कर व्यवस्थाओ का लिया जायजा
एसडीएम योगेश सैनी ने सतनाली सीएचसी का दौरा कर व्यवस्थाओ का लिया जायजा
एसडीएम योगेश सैनी ने मंगलवार को सतनाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं और समग्र स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की जांच की। निरीक्...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: