ज़िला
फरीदाबाद | CBI अधिकारी बनकर की गई थी 1.24 करोड़ रुपये की साइबर ठगी : खाता उपलब्ध करवाने वाला अहमदाबाद से गिरफ्तार
फरीदाबाद | साइबर अपराधियों द्वारा खुद को CBI अधिकारी बताकर एक वरिष्ठ नागरिक से 1 करोड़ 24 लाख 45 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए खाता उपलब्ध कराने वाले बलदेव भाई बाबू भाई ब्रहमभटट (78) वासी सेटेलाइट प्लाजा, अहमदाबाद गुजरात को अहमदाबाद से 9 जून को गिरफ्तार किया गया है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार बलदेव ने अपने परिचित अमित वासी जयपुर का बैंक खाता लेकर साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था। उक्त खाते में ठगी की लगभग 32 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई थी। बलदेव की अमित के साथ पुरानी जान-पहचान थी। उसने अमित को खाता संबंधी जानकारी के साथ अहमदाबाद बुलाया और करीब 10 दिनों तक अपने साथ होटल में खा। जब ठगी में प्रयुक्त खाते का संचालन बंद हो गया तो उसने अमित को वहां से वापस भेज दिया। अमित खाताधारक को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
गौरतलब है कि सेक्टर-85 फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 मार्च को उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने स्वयं को CBI अधिकारी बताया और कहा कि शिकायतकर्ता के नाम से बेंगलुरु में एक बैंक खाता संचालित हो रहा है, जिसका उपयोग मनी लॉन्ड्रिंग और मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराधों में किया गया है। ठगों ने उसको गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई का भय दिखाते हुए उसकी संपत्ति एवं बैंक खातों में जमा धनराशि को जांच एवं सत्यापन के लिए RBI तथा सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार निर्धारित खातों में जमा कराने और जांच पूर्ण होने पर राशि को वापस भेजने बारे कहा गया।
ठगो ने RBI, आयकर विभाग तथा सर्वोच्च न्यायालय की मोहर लगे फर्जी दस्तावेज भी शिकायतकर्ता को भेजे। ठगों के झांसे में आकर शिकायतकर्ता ने अप्रैल 2026 में अपने विभिन्न बैंक खातों से अलग-अलग बैंक खातों में कुल 1,24,45,000 रुपये ट्रांसफर कर दिया। बाद में जब उसने अपनी धनराशि वापस लेने के लिए ठगों से संपर्क करने का प्रयास किया तो सभी मोबाइल नंबर बंद मिले। शिकायत पर साइबर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
फरीदाबाद | मुठभेड़ के बाद हिस्ट्रीशीटर सोनू गिरफ्तार : पुलिस पर की फायरिंग | जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली
फतेहाबाद | सड़क हादसे में इकलौते बेटे की मौत : पेड़ से टकराई रिश्तेदार की इलेक्ट्रिक स्कूटी
फतेहाबाद | बलदेव ग्रोहा बने हरियाणा सरकार में चेयरमैन : एससी वित्त एवं विकास निगम संभालेंगे
-
नारनौल3 days agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
नारनौल3 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
नारनौल5 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नारनौल6 days agoनारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण
-
नारनौल4 days agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल | पत्रकारों के रिकॉर्ड पर RTI : डीपीआरओ कार्यालय से मांगी पूरी सूची | प्रशासनिक हलकों में बढ़ी चर्चा
-
नारनौल3 days agoनारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष
-
नारनौल3 days agoनारनौल | स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश : प्रसूता के पेट में ऑपरेशन सामग्री छोड़ने का आरोप | 8 साल से न्याय की लड़ाई