नारनौल | गुर्जर महासभा में नई नियुक्ति, संदीप जेलदार बने जिला अध्यक्ष : संगठन विस्तार को मिला बल | समाज में खुशी की लहर

हरविन्द्र यादव
|
महेंद्रगढ़ (नारनौल )

संदीप जेलदार गुर्जर को जिला अध्यक्ष महेंद्रगढ़ नियुक्त किया गया।
संदीप जेलदार गुर्जर को जिला अध्यक्ष महेंद्रगढ़ नियुक्त किया गया।

राष्ट्रीय गुर्जर महासभा (भारत) रजि. ने संगठनात्मक मजबूती के लिए नई नियुक्ति की घोषणा की है। इसके तहत महेंद्रगढ़ जिले में नए जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राष्ट्रीय गुर्जर महासभा (भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रविंद्र सिंह गुर्जर व हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार महेंद्रगढ़ जिले में संगठन विस्तार को लेकर अहम फैसला लिया गया है। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार चौ. संदीप जेलदार गुर्जर को जिला महेंद्रगढ़ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रीय गुर्जर महासभा द्वारा जारी नियुक्ति पत्र

राष्ट्रीय गुर्जर महासभा द्वारा जारी नियुक्ति पत्र

नियुक्ति पत्र में उल्लेख किया गया है कि संदीप जेलदार गुर्जर, जो श्री शिवचरण के पुत्र हैं, गांव नियामतपुर (नांगल चौधरी), जिला महेंद्रगढ़ के निवासी हैं। संगठन ने उम्मीद जताई है कि वे अपनी जिम्मेदारी को सक्रियता से निभाते हुए संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाएंगे और समाज को संगठित करने का कार्य करेंगे।

महासभा की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। साथ ही सभी पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे संगठन को मजबूत करने और सामाजिक एकता को बढ़ाने के लिए मिलकर कार्य करें।

इस नियुक्ति पर समाज के लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए नए जिला अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी हैं और संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | मध्यस्थता से मिलेगा सस्ता व त्वरित न्याय : सीजेएम ने एडीआर सेंटर में ली बैठक | मेडिएशन फॉर द नेशन अभियान को देने पर जोर

हरीसिंह
|
फोटो-बैठक लेती सीजेएम नीलम कुमारी।
फोटो-बैठक लेती सीजेएम नीलम कुमारी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने एडीआर सेंटर में मध्यस्थों, पैनल अधिवक्ताओं और कानूनी स्वयंसेवकों की बैठक लेकर ‘मेडिएशन फॉर द नेशन’ अभियान को गति देने के निर्देश दिए। सीजेएम नीलम कुमारी ने कहा कि मध्यस्थत...
Continue Reading

सतनाली | सीएचसी का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण : साफ-सफाई व सुविधाओं पर दिया जोर | ओपीडी, इमरजेंसी और दवा केंद्र का लिया जायजा |

सुशील शर्मा
|
एसडीएम योगेश सैनी ने सतनाली सीएचसी का दौरा कर व्यवस्थाओ का लिया जायजा
एसडीएम योगेश सैनी ने सतनाली सीएचसी का दौरा कर व्यवस्थाओ का लिया जायजा
एसडीएम योगेश सैनी ने मंगलवार को सतनाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं और समग्र स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की जांच की। निरीक्...
Continue Reading

सतनाली |अनाज मंडी का एसडीएम ने किया निरीक्षण : रबी फसलों की खरीद और लिफ्टिंग पर फोकस | किसानों को समय पर भुगतान के निर्देश | मंडियों में अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं

सुशील शर्मा
|
फसलों की खरीद के साथ ही उपज की नियमानुसार लिफ्टिंग पर जिला प्रशासन का पूरा फोकस: एसडीएम योगेश सैनी
फसलों की खरीद के साथ ही उपज की नियमानुसार लिफ्टिंग पर जिला प्रशासन का पूरा फोकस: एसडीएम योगेश सैनी
एसडीएम योगेश सैनी ने मंगलवार को सतनाली अनाज मंडी का दौरा कर रबी सीजन की खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खरीद व्यवस्था, लिफ्टिंग कार्य और किसानों को दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा की। एसडीएम ने कहा कि जिले की सभी मंडियों में र...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: