नारनौल। समय पर फैसले राव नरेंद्र सिंह से हरियाणा में नई ताकत जुटा रही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस: सबसे पहले पांच प्रत्याशी घोषित कर बाजी मारने की मजबूत पारी शुरू

रामचन्द्र सैनी
|
महेंद्रगढ़ (नारनौल )

राव नरेंद्र सिंह
राव नरेंद्र सिंह
हरियाणा की सियासत में इस बार कांग्रेस एक नए अंदाज में नजर आ रही है। संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी ने कई स्तरों पर प्रयोग शुरू किए हैं। करीब पचास साल बाद अहीरवाल क्षेत्र से राव नरेंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपना सिर्फ एक नियुक्ति नहीं, बल्कि बड़ा राजनीतिक संकेत माना जा रहा है। इससे क्षेत्रीय संतुलन साधने के साथ-साथ जमीनी कार्यकर्ताओं को भी संदेश देने की कोशिश की गई है।
प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद राव नरेंद्र सिंह लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। संगठन में नई ऊर्जा भरने, कार्यकर्ताओं को जोड़ने और बूथ स्तर तक मजबूती लाने पर उनका खास फोकस है। वे लगातार बैठकों, संवाद कार्यक्रमों और संगठनात्मक फेरबदल के जरिए पार्टी को चुनावी मोड में लाने का प्रयास कर रहे हैं।
हालांकि, पार्टी के अंदर सब कुछ सहज नहीं है। कुछ कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता अब भी ऐसे हैं जो न केवल राव नरेंद्र सिंह के नेतृत्व को चुनौती दे रहे हैं, बल्कि संगठनात्मक एकता में भी बाधा बन रहे हैं। अंदरूनी खींचतान कांग्रेस के लिए अब भी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।
दूसरी तरफ, कांग्रेस हाईकमान का रुख इस बार काफी सख्त नजर आ रहा है। साफ संकेत दिए गए हैं कि संगठन को कमजोर करने वालों पर कार्रवाई होगी और अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यही वजह है कि प्रदेश स्तर पर भी नेतृत्व अब ज्यादा निर्णायक भूमिका में दिख रहा है।
निकाय चुनावों को लेकर भी कांग्रेस ने इस बार अपनी पुरानी गलतियों से सीख लेने की कोशिश की है। पहले जहां टिकट वितरण में देरी पार्टी को नुकसान पहुंचाती थी, वहीं इस बार समय से पहले उम्मीदवारों की सूची जारी कर पार्टी ने विपक्ष पर बढ़त लेने का प्रयास किया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह रणनीति कांग्रेस को चुनावी मैदान में मजबूती दे सकती है।
राजनीतिक जानकार इसे राव नरेंद्र सिंह की दूरदर्शी सोच का नतीजा मान रहे हैं, जिन्होंने न सिर्फ संगठन को एक्टिव किया बल्कि हाईकमान को भी समय रहते फैसले लेने के लिए राजी किया।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ये नए प्रयोग और सख्त रुख कांग्रेस को हरियाणा में नई ताकत देंगे, या फिर अंदरूनी कलह ही पार्टी की राह में रोड़ा बनी रहेगी। आने वाला समय इस राजनीतिक प्रयोग की सफलता या विफलता तय करेगा।
अब तक इन उम्मीदवारों की घोषणा
पंचकूला नगर निगम से सुधा भारद्वाज, अंबाला नगर निगम से कुलविंदर कौर सैनी, सोनीपत नगर निगम से कमल दीवान, रेवाड़ी नगर परिषद से निहारिका और धारूहेड़ा नगर पालिका से कुमारी राज को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बना दिया है। दूसरी तरफ अभी तक अन्य दलों की तरफ से कोई प्रत्याशी घोषित नहीं किए गए हैं। जिससे यह माना जा रहा है, सबसे पहले उम्मीदवारों का चयन करके कांग्रेस ने समय रहते कम से कम समय रहते रूठों को मनाने में ज्यादा समय नहीं गवाना पड़ेगा।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | मध्यस्थता से मिलेगा सस्ता व त्वरित न्याय : सीजेएम ने एडीआर सेंटर में ली बैठक | मेडिएशन फॉर द नेशन अभियान को देने पर जोर

हरीसिंह
|
फोटो-बैठक लेती सीजेएम नीलम कुमारी।
फोटो-बैठक लेती सीजेएम नीलम कुमारी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने एडीआर सेंटर में मध्यस्थों, पैनल अधिवक्ताओं और कानूनी स्वयंसेवकों की बैठक लेकर ‘मेडिएशन फॉर द नेशन’ अभियान को गति देने के निर्देश दिए। सीजेएम नीलम कुमारी ने कहा कि मध्यस्थत...
Continue Reading

सतनाली | सीएचसी का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण : साफ-सफाई व सुविधाओं पर दिया जोर | ओपीडी, इमरजेंसी और दवा केंद्र का लिया जायजा |

सुशील शर्मा
|
एसडीएम योगेश सैनी ने सतनाली सीएचसी का दौरा कर व्यवस्थाओ का लिया जायजा
एसडीएम योगेश सैनी ने सतनाली सीएचसी का दौरा कर व्यवस्थाओ का लिया जायजा
एसडीएम योगेश सैनी ने मंगलवार को सतनाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं और समग्र स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की जांच की। निरीक्...
Continue Reading

सतनाली |अनाज मंडी का एसडीएम ने किया निरीक्षण : रबी फसलों की खरीद और लिफ्टिंग पर फोकस | किसानों को समय पर भुगतान के निर्देश | मंडियों में अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं

सुशील शर्मा
|
फसलों की खरीद के साथ ही उपज की नियमानुसार लिफ्टिंग पर जिला प्रशासन का पूरा फोकस: एसडीएम योगेश सैनी
फसलों की खरीद के साथ ही उपज की नियमानुसार लिफ्टिंग पर जिला प्रशासन का पूरा फोकस: एसडीएम योगेश सैनी
एसडीएम योगेश सैनी ने मंगलवार को सतनाली अनाज मंडी का दौरा कर रबी सीजन की खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खरीद व्यवस्था, लिफ्टिंग कार्य और किसानों को दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा की। एसडीएम ने कहा कि जिले की सभी मंडियों में र...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: