फतेहाबाद। पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश : सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम | भाषण, स्किट और पौधारोपण से दिखा उत्साह

रिपोर्टर: राजेश भाम्भू
| फतेहाबाद
पौधा लगाते हुए बच्चे
पौधा लगाते हुए बच्चे

सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस बड़े हर्षोल्लास, उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने भाषण, स्किट, कविता और नृत्य प्रस्तुत कर “धरती बचाओ” का सशक्त आह्वान किया। बच्चों ने अपने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से प्रकृति के महत्व, प्रदूषण के दुष्प्रभाव और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया।

इस मौके पर विद्यार्थियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। छोटे-छोटे बच्चों द्वारा लगाए गए पौधों ने कार्यक्रम को और अधिक प्रेरणादायक बना दिया।

विद्यालय प्रबंधन व अध्यापकों ने विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझाते हुए कहा कि पृथ्वी को सुरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि यदि हर व्यक्ति छोटे-छोटे प्रयास करे तो बड़ा बदलाव संभव है।

कार्यक्रम के अंत में सभी को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया और धरती को स्वच्छ व सुरक्षित बनाने का संदेश दिया गया।

Edit By: Admin

फरीदाबाद | बिजली मीटर का लोड बढ़ाने के नाम पर रिश्वतखोरी : जेई सहित तीन कर्मचारी गिरफ्तार | एसीबी की बड़ी कार्रवाई

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद में रिश्वतखोरी मामले में कार्रवाई करती एसीबी टीम।
फरीदाबाद में रिश्वतखोरी मामले में कार्रवाई करती एसीबी टीम।
फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर (जेई) और दो लाइनमैन को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि बिजली मीटर की क्षमता (लोड) बढ़ाने...
Continue Reading

फरीदाबाद | डबुआ क्षेत्र के अंतर्गत ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : किशोर की हत्या के मामले में अपराध शाखा DLF की टीम ने आरोपित को किया गिरफ्तार

धर्मेंद्र यादव
|
किशोर हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी के साथ फरीदाबाद पुलिस टीम।
किशोर हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी के साथ फरीदाबाद पुलिस टीम।
फरीदाबाद | पुलिस की अपराध शाखाओं की टीम द्वारा संगीन मामलों में लगातार अपराधियों की धर पकड की जा रही है, इसी के चलते 5/6 जून की रात्री को थाना डबुआ क्षेत्र के अंतर्गत एक किशोर की हत्या करने के मामले में अपराध शाखा DLF की टीम ने 8 जून को एक आरोपित को ...
Continue Reading

रेवाड़ी | करंट बना काल : गोवंश की मौत | गौशाला से प्रशासन तक सवाल | कार्रवाई की मांग तेज

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
कूड़े के ढेर से खाना खाते गोवंश
कूड़े के ढेर से खाना खाते गोवंश
रेवाड़ी। एक ओर देशभर में गाय माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर बहस जारी है और गौसंरक्षण के दावे किए जा रहे हैं, वहीं रेवाड़ी में हुई एक दर्दनाक घटना ने इन दावों की हकीकत पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर के दिल्ली गेट स्थित गोलचक्क...
Continue Reading
Advertisement

Trending