फतेहाबाद। पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश : सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम | भाषण, स्किट और पौधारोपण से दिखा उत्साह

राजेश भाम्भू
|
फतेहाबाद

पौधा लगाते हुए बच्चे
पौधा लगाते हुए बच्चे

सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस बड़े हर्षोल्लास, उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने भाषण, स्किट, कविता और नृत्य प्रस्तुत कर “धरती बचाओ” का सशक्त आह्वान किया। बच्चों ने अपने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से प्रकृति के महत्व, प्रदूषण के दुष्प्रभाव और पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया।

इस मौके पर विद्यार्थियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। छोटे-छोटे बच्चों द्वारा लगाए गए पौधों ने कार्यक्रम को और अधिक प्रेरणादायक बना दिया।

विद्यालय प्रबंधन व अध्यापकों ने विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझाते हुए कहा कि पृथ्वी को सुरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि यदि हर व्यक्ति छोटे-छोटे प्रयास करे तो बड़ा बदलाव संभव है।

कार्यक्रम के अंत में सभी को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया और धरती को स्वच्छ व सुरक्षित बनाने का संदेश दिया गया।

नारनौल। हनुमान मंदिर में प्रसाद वितरण 28 अप्रैल को : अधिवक्ता चैंबर में होगा धार्मिक आयोजन | बार के अधिवक्ताओं के सहयोग से कार्यक्रम

रामचन्द्र सैनी
|
हनुमान जी के रोट प्रसाद वितरण के लिए निमंत्रण देते चेंबर समिति के प्रधान यशवीर ढिल्लों प्रधान एवं अन्य अधिवक्ता
हनुमान जी के रोट प्रसाद वितरण के लिए निमंत्रण देते चेंबर समिति के प्रधान यशवीर ढिल्लों प्रधान एवं अन्य अधिवक्ता
आगामी 28 अप्रैल को अधिवक्ता चैंबर प्रांगण स्थित भगवान हनुमान  अधिवक्तेश्वर मंदिर में हनुमान जी के प्रसाद का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी अधिवक्ता चैंबर समिति के प्रधान यशवीर ढिल्लों ने दी। उन्होंने बताया कि यह प्रसाद वितरण कार्यक्रम नारनौल...
Continue Reading

महेंद्रगढ़। हकेवि में जनगणना 2027 पर डिजिटल जागरूकता कार्यक्रम : स्वगणना को लेकर विद्यार्थियों को किया जागरूक | डीसी अनुपमा अंजलि ने दिलाई शपथ

सुशील शर्मा
|
राष्ट्रीय जनगणना पर आयोजित कार्यक्रम में स्वगणना की शपथ दिलातीं जिला उपायुक्त अनुपमा अंजलि
राष्ट्रीय जनगणना पर आयोजित कार्यक्रम में स्वगणना की शपथ दिलातीं जिला उपायुक्त अनुपमा अंजलि
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ में राष्ट्रीय जनगणना 2027 को लेकर डिजिटल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी तथा छात्र कल्याण अधिष्ठाता कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का ...
Continue Reading

महेंद्रगढ़। हकेवि कुलपति को मिला विशिष्ट सम्मान : डीएवी समर्पण दिवस पर हुआ सम्मान समारोह | शिक्षा व नेतृत्व में योगदान की सराहना

सुशील शर्मा
|
हकेवि कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार को विशिष्ट सम्मान प्रदान करते हुए आयोजन समिति के अधिकारी
हकेवि कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार को विशिष्ट सम्मान प्रदान करते हुए आयोजन समिति के अधिकारी
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार को डीएवी कॉलेज प्रबंध समिति एवं आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि सभा द्वारा ‘विशिष्ट सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा, विशेषकर कौशल शिक्षा, नेतृत्व क्षमता औ...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: