ज़िला
नारनौल। एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ : रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं-एसडीएम
जिला रेडक्रॉस समिति की प्रधान एवं उपायुक्त अनुपमा अंजली के मार्गदर्शन में रेडक्रॉस कार्यालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए रक्तदाताओं को बैज लगाकर शिविर का शुभारंभ किया।
शिविर में कुल 40 रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने रक्तदाताओं के जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता। उन्होंने युवाओं और स्वयंसेवकों को प्रेरित करते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है।

रक्तदाताओं को बैज लगाते एसडीएम अनिरुद्ध यादव।
उन्होंने रेडक्रॉस समिति के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्था जिले में मानव सेवा के कार्यों में निरंतर अग्रणी भूमिका निभा रही है। इस तरह के शिविर समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ जरूरतमंदों के लिए जीवनरक्षक साबित होते हैं।
रेडक्रॉस सचिव बलवान सिंह ने बताया कि समिति द्वारा समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता है, जिससे सरकारी अस्पताल के रक्तकोष में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।
इस अवसर पर सरोज कश्यप, सेवानिवृत्त प्राचार्य कृष्णा आर्य, सपना गुप्ता, कैम्प इंचार्ज राजकुमार व्यास, लेखा लिपिक ओमप्रकाश, जेआरसी कोऑर्डिनेटर टेकचंद यादव, फर्स्ट एड प्रवक्ता पवित्रा कुमारी, सुमन कुमारी, शोभा रानी, सुनील कुमार, दीपक कुमार एवं कौशल कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
नारनौल | स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश : प्रसूता के पेट में ऑपरेशन सामग्री छोड़ने का आरोप | 8 साल से न्याय की लड़ाई
नारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
नारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की हत्या का मामला दर्ज : पति पर दोहरे हत्याकांड का आरोप | आरोपी फरार
-
नारनौल6 days agoनारनौल। नगर परिषद नारनौल टेंडर का खेला : सरकारी खजाने पर डाका | 89 लाख की सड़क में 7 में से 5 फर्में बाहर | दो फर्म के टेंडर खोले और दोनों एक ही व्यक्ति की
-
अटेली4 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान
-
नारनौल3 days agoनारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण
-
नारनौल2 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नारनौल1 day agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
हरियाणा6 days agoफतेहाबाद | पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई : 26 लाख रुपये से अधिक की अफीम बरामद
-
नारनौल3 days agoनारनौल | पत्रकारों के रिकॉर्ड पर RTI : डीपीआरओ कार्यालय से मांगी पूरी सूची | प्रशासनिक हलकों में बढ़ी चर्चा