नारनौल। मोहिनी सिनेमा में लगी आग : रिनोवेशन के दौरान उठा धुआं, मची अफरा-तफरी | संकरी गली से दमकल को पहुंचने में दिक्कत

रिपोर्टर: हरविन्द्र यादव
| नारनौल
नारनौल के मोहिनी सिनेमा हॉल में रिनोवेशन के दौरान लगी आग
नारनौल के मोहिनी सिनेमा हॉल में रिनोवेशन के दौरान लगी आग

हरियाणा के नारनौल में नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी के प्रतिष्ठान पुराने सिनेमा हॉल मोहिनी में आग लग गई। आग लगने के वक्त अंदर मजदूर मौजूद थे, जो हॉल के रिनोवेशन का काम कर रहे हैं। वहीं संकरी गली होने के कारण दमकल की गाड़ियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

नगर परिषद के सामने मोहिनी गली में पुराना मोहिनी सिनेमा बना हुआ है। यह सिनेमा काफी पुराना हो गया। जिसके कारण करीब दो साल से यह बंद पड़ा है। अब इस सिनेमा में रिवोनेशन का काम चल रहा है।

मल्टीप्लेक्स बनाया जा रहा

इस सिनेमा हॉल को मल्टीप्लेक्स का रूप दिया जा रहा है। जिसके तहत अंदर फर्नीचर का काम किया जा रहा है। शुक्रवार को सुबह करीब पौने 11 बजे इस सिनेमा हॉल की ऊपरी मंजिल से धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। जिसके बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दमकल को दी।

दो गाड़ियां पहुंची

सूचना मिलने के बाद करीब 11 बजे दमकल की दो गाड़यां मौके पर पहुंची। मगर गली संकरी होने के कारण गाड़ी अंदर तक नहीं पहुंच पाई। जिसके कारण एक गाड़ी नगर परिषद की ओर से तथा दूसरी गाड़ी को रेवाड़ी रोड की ओर से खड़ा किया गया।

दूरी से बिछाई पाइप

मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए पाइप बिछाया। जिसके बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। इससे दमकल कर्मियों को काफी समय भी लग गया। लोगों ने भी उनकी मदद की।

अंदर हो सकते आदमी

आस पड़ोस के लोगों का कहना है कि यहां पर रोजाना मजदूर काम करने के लिए आते हैं। हो सकता है आज भी काम करने के लिए कोई मजदूर आया हो, जो अंदर हो सकते हैं। इसके लिए उनको खोजने का भी प्रयास किया जा रहा है।

Edit By: न्यूज डेस्क
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | नशामुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा शुरू : युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल में नशा जागरूकता अभियान चलाती पुलिस टीम
नारनौल में नशा जागरूकता अभियान चलाती पुलिस टीम
नारनौल। हरियाणा पुलिस द्वारा प्रदेश भर में 11 जून से शुरू होकर 26 जून तक चलने वाले विशेष नशामुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक दीपक के नेतृत्व और सख्त निर्देशों के पालन में पुलिस टीम ने नारनौल के वार्ड...
Continue Reading

नारनौल | बीएलए-2 कार्यशाला आयोजित : मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की दी जानकारी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
कार्यशाला में मौजूद बीएलए।
कार्यशाला में मौजूद बीएलए।
नारनौल। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा अंजली के दिशा-निर्देशन में गुरुवार को पंचायत भवन नारनौल में 70-नारनौल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बीएलए-2 के लिए तीन चरणों में विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर साकेत कुमार न...
Continue Reading

नारनौल | आधुनिक तकनीक और फसल विविधीकरण से बढ़ेगी किसानों की आय : विधायक ओमप्रकाश यादव ने दी सलाह

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करते विधायक ओम प्रकाश यादव।
केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करते विधायक ओम प्रकाश यादव।
नारनौल। विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहा कि आधुनिक तकनीक और फसल विविधीकरण को अपनाकर किसान अपनी आय में कई गुना वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने फलदार पौधों, फूलों, मसालों, पॉलीहाउस खेती और बेल वाली सब्जियों की खेती को किसानों के लिए लाभकारी बताते हुए आधुनिक कृ...
Continue Reading
Advertisement

Trending