ज़िला
नारनौल। जिलेभर में मनाया गया राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस : ग्राम सभाओं में पेयजल-सफाई पर विशेष चर्चा | नई जल नीति 2026 की दी जानकारी
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन द्वारा जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन कर पेयजल, स्वच्छता एवं साफ-सफाई को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान “हर घर जल”, ओडीएफ प्लस सत्यापन तथा “स्वच्छ सुजल गांव” की शपथ भी दिलाई गई।
जिला सलाहकार मंगतुराम सरसवा ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस हर वर्ष 24 अप्रैल को मनाया जाता है, जो वर्ष 1993 में 73वें संवैधानिक संशोधन के लागू होने की स्मृति में आयोजित किया जाता है। इस संशोधन के माध्यम से देश में पंचायती राज संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा मिला, जिससे ग्रामीण स्तर पर लोकतंत्र को मजबूती मिली है। उन्होंने बताया कि यह दिवस ग्रामीण विकास, विकेंद्रीकरण और पंचायतों के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस नारनौल
उन्होंने यह भी बताया कि यह दिवस पहली बार वर्ष 2010 में मनाया गया था, जो पंचायतों की महत्वपूर्ण भूमिका को मान्यता देता है। पंचायतें केंद्र सरकार और ग्रामीण समुदायों के बीच एक सशक्त कड़ी के रूप में कार्य करती हैं।
जिले के विभिन्न खंडों—नारनौल के जाखनी, निजामपुर के बिगोपुर, सतनाली के बलाना, सिहमा के मित्रपुरा, महेंद्रगढ़ के बसई, कनीना के इसराना, अटेली के बाछोद तथा नांगल चौधरी के स्योरामनाथपुरा—में ग्राम सभाओं एवं ग्राम जल एवं सीवरेज समिति के सदस्यों के साथ यह दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर पेयजल संरक्षण के साथ-साथ नई संचालन एवं रखरखाव नीति 2026 के तहत ग्राम पंचायतों की भूमिका पर प्रशिक्षण भी दिया गया। बताया गया कि यह नीति ग्रामीण क्षेत्रों में जल प्रबंधन का नया मॉडल प्रस्तुत करती है, जिसमें सरकारी तंत्र के साथ-साथ समुदाय की सक्रिय भागीदारी को केंद्र में रखा गया है।
गर्मी के मौसम को देखते हुए जिला सलाहकार ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की कि वे पानी की बर्बादी रोकने के लिए विशेष सावधानी बरतें। उन्होंने कहा कि नलों को खुला न छोड़ें, हर नल पर टोंटी लगाएं तथा पेयजल का उपयोग सिंचाई या बागवानी में न करें, ताकि सभी को पर्याप्त पानी मिल सके।
इस मौके पर बीआरसी इंद्रजीत, धर्मेंद्र, अशोक कुमार, विक्रम सिंह, अनिता, पूजा रानी, निषू एवं मोहित कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
नारनौल | नशामुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा शुरू : युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश
नारनौल | बीएलए-2 कार्यशाला आयोजित : मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की दी जानकारी
नारनौल | आधुनिक तकनीक और फसल विविधीकरण से बढ़ेगी किसानों की आय : विधायक ओमप्रकाश यादव ने दी सलाह
-
नारनौल4 days agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
नारनौल4 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नारनौल5 days agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष
-
नारनौल4 days agoनारनौल | स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश : प्रसूता के पेट में ऑपरेशन सामग्री छोड़ने का आरोप | 8 साल से न्याय की लड़ाई
-
नारनौल17 hours agoनारनौल। महेंद्रगढ़ में सबसे पहले नारनौल ने मारी बाजी : शहर में पहुंची रैपिडो बाइक सेवा
-
नांगल चौधरी6 days agoनिजामपुर | आधुनिक खेती से बदली तस्वीर : धानोता के रोशन लाल खटाना बने किसानों के लिए मिसाल, सीमित जमीन से कमा रहे लाखों रुपये सालाना, युवाओं को दे रहे नया रास्ता