हांसी। ट्रैफिक एसएचओ सस्पेंड मामले में सच्चाई आई सामने : मेडिकल में अल्कोहल की पुष्टि के बाद सस्पेंड

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| नारनौल
मीडिया को जानकारी देते DSP

हांसी। पुलिस विभाग ने अनुशासन और जिम्मेदारी का मजबूत उदाहरण पेश करते हुए ट्रैफिक एसएचओ सब इंस्पेक्टर प्रेम कुमार को सस्पेंड कर दिया। मामला उस समय सामने आया जब उनके खिलाफ ड्यूटी के दौरान शराब पीने की मौखिक शिकायत अधिकारियों तक पहुंची।

डीएसपी हांसी ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की गई। ट्रैफिक एसएचओ को स्टाफ के कर्मियों द्वारा मौके से लाया गया और उनका मेडिकल परीक्षण करवाया गया। मेडिकल रिपोर्ट में अल्कोहल की पुष्टि होते ही बिना किसी देरी के उन्हें सस्पेंड कर दिया गया।

सिर्फ सस्पेंशन ही नहीं, बल्कि विभाग ने इस मामले में विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी है, जिससे यह साफ संकेत गया है कि पुलिस विभाग अपने कर्मियों की जवाबदेही को लेकर पूरी तरह सख्त है।

इस त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है। आमजन का कहना है कि कानून व्यवस्था संभालने वाले यदि खुद नियमों का उल्लंघन करेंगे तो यह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। ऐसे में पुलिस द्वारा बिना दबाव के की गई कार्रवाई से जनता का भरोसा और मजबूत हुआ है।

अधिकारियों ने भी साफ कर दिया है कि ड्यूटी के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही या अनुशासनहीनता को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह किसी भी पद पर क्यों न हो।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नूंह। रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया डिप्टी सीएमओ : स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

बबीता वर्मा
|
नूंह के डिप्टी सीएमओ डॉ. मनप्रीत सिंह रिश्वत लेते गिरफ्तार
नूंह के डिप्टी सीएमओ डॉ. मनप्रीत सिंह रिश्वत लेते गिरफ्तार
नूंह। स्वास्थ्य विभाग में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने नूंह के डिप्टी सीएमओ डॉ. मनप्रीत सिंह को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी पुनहाना-शिकरावा रोड स्थित मोहन भ...
Continue Reading

चंडीगढ़ | धरना-प्रदर्शन पर रोक लोकतंत्र का गला घोंटना : चौधरी अभय सिंह चौटाला | 25 सितंबर की रैली रोक कर दिखाए सरकार

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता करते इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला
चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता करते इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला
चंडीगढ़ | इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर कहा कि 10 जून को हरियाणा सरकार की तरफ से रैली, धरना प्रदर्शन आदि पर लगाई रोक प्रजातंत्र के खिलाफ है। पुराने वक्त में राजा महाराजा ...
Continue Reading

नांगल चौधरी/नूंह | धूल भरी आंधी के बाद बरसी राहत : बारिश ने बदला मौसम का मिजाज | खिल उठे लोगों के चेहरे

मंजीत सोनी, बबीता वर्मा
|
नांगल चौधरी में धूल भरी आंधी
नांगल चौधरी में धूल भरी आंधी
नांगल चौधरी/नूंह । क्षेत्र में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी। दोपहर के समय पहले तेज धूल भरी आंधी चली, जिससे पूरे इलाके में धूल का गुबार छा गया और सड़कों पर विजिबिलिटी काफी कम हो गई। हालात ऐसे बन गए कि वाहन ...
Continue Reading
Advertisement

Trending