टोहाना। दमकल कर्मचारियों का आंदोलन तेज : राज्यसभा सांसद सुभाष बराला को सौंपा ज्ञापन | शहीद का दर्जा व समान सुविधाओं की मांग

राजेश भाम्भू
|
फतेहाबाद

राज्यसभा सांसद सुभाष बराला को ज्ञापन सौंपते दमकल कर्मचारी
राज्यसभा सांसद सुभाष बराला को ज्ञापन सौंपते दमकल कर्मचारी

हरियाणा अग्निशमन विभाग और नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलनरत दमकल कर्मचारियों ने अब केंद्र और राज्य स्तर पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में जिला प्रधान रघुबीर सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यसभा सांसद सुभाष बराला से मिला और उन्हें अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने बताया कि वे अपनी जान जोखिम में डालकर जनता की सेवा करते हैं, लेकिन सरकारी नीतियों में उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है।

प्रतिनिधिमंडल में फतेहाबाद इकाई प्रधान विनोद खिचड़, राज्य कमेटी सदस्य सतबीर सहारण, सुभाष भूना, ओमप्रकाश भूना, राजेन्द्र नैन जाखल और दिवान माचरा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। सांसद सुभाष बराला ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि वे उनकी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से बातचीत करेंगे।

ज्ञापन में कर्मचारियों ने 16 फरवरी 2026 को फरीदाबाद की एक स्टील कंपनी में हुए अग्निकांड का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। इस हादसे में दमकल कर्मी भवी चंद शर्मा और रणवीर सिंह ड्यूटी के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए थे। कर्मचारी संघ का आरोप है कि सरकार इस मामले में दोहरा मापदंड अपना रही है। जहां एक शहीद पुलिसकर्मी के परिवार को 1 करोड़ रुपये की सहायता और सरकारी नौकरी दी गई, वहीं दमकल कर्मियों के परिवारों को केवल 30 लाख रुपये देने की घोषणा की गई।

कर्मचारियों ने मांग की कि दमकल कर्मियों को भी आधिकारिक रूप से शहीद का दर्जा दिया जाए और उनके परिवारों को पुलिस कर्मियों के समान 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता व एक सदस्य को स्थायी सरकारी नौकरी दी जाए। इसके अलावा, वर्षों से कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने, फायर ऑपरेटर पदों पर समायोजन, समान वेतन लागू करने, 5,000 रुपये मासिक जोखिम भत्ता और 7,500 रुपये वर्दी भत्ता देने की मांग भी रखी गई। साथ ही हरियाणा रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा देने की मांग भी उठाई गई।

कर्मचारियों ने शहीद भवी चंद की दिव्यांग पुत्री को सामाजिक लाभ देने और उनके बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्च सरकार द्वारा उठाने की मांग भी रखी। कर्मचारी संघ ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। रणनीति के तहत 27 अप्रैल से प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर दमकल केंद्रों पर क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली | गर्मी में बढ़े त्वचा रोग, निशुल्क शिविर में 56 मरीजों की जांच : डॉक्टरों ने दी सावधानी की सलाह

जितेंद्र सोलंकी
|
अटेली | मरीज को परामर्श देते हुए डॉक्टर
अटेली | मरीज को परामर्श देते हुए डॉक्टर
अटेली | राधा कृष्ण मंदिर परिसर में अग्रवाल सभा द्वारा निशुल्क त्वचा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 56 मरीजों ने अपनी त्वचा संबंधी समस्याओं की जांच करवाई और सभी को मौके पर ही परामर्श के साथ दवाइयां भी निशुल्क उपलब्ध कराई गईं। शिविर में स्क...
Continue Reading

दिल्ली/हरियाणा | भीषण गर्मी का प्रकोप, तापमान 44.6°C तक पहुंचा : आंधी-बारिश की संभावना | मौसम विभाग का येलो अलर्ट

हरविन्द्र यादव
|
GROUND ZERO NEWS
GROUND ZERO NEWS
दिल्ली/हरियाणा |  इन दिनों भीषण गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार पूरे इलाके में दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पश्चिमी मरुस्थलीय शुष्क हवाओं और तेज धूप के कारण वातावरण स...
Continue Reading

महेंद्रगढ़। दीवान कॉलोनी में सीवरेज ओवरफ्लो से रास्ता जाम : गंदे पानी में आवाजाही को मजबूर लोग | प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग

सुशील शर्मा
|
महेंद्रगढ़ की दीवान कॉलोनी में सीवरेज ओवरफ्लो, लोग परेशान
महेंद्रगढ़ की दीवान कॉलोनी में सीवरेज ओवरफ्लो, लोग परेशान
शहर की दीवान कॉलोनी रेलवे रोड का मुख्य रास्ता पिछले 2-3 दिनों से सीवरेज ओवरफ्लो के कारण दूषित पानी से लबालब भरा हुआ है। दो स्थानों से लगातार सीवरेज ओवरफ्लो होने के चलते पूरे रास्ते में गंदा पानी फैल गया है, जिससे आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई है। स्थ...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: