ज़िला
नारनौल | डॉग स्क्वायड के साथ पुलिस का सघन सर्च ऑपरेशन : झुग्गी-झोपड़ियों व संवेदनशील इलाकों में छानबीन | बाहरी लोगों के पहचान पत्रों की बारीकी से जांच
जिला पुलिस महेंद्रगढ़ ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से शहर नारनौल में व्यापक सर्च अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक दीपक के मार्गदर्शन में चलाए गए इस अभियान में डॉग स्क्वायड की टीम को विशेष रूप से शामिल किया गया, जिससे तलाशी अभियान की प्रभावशीलता और सटीकता बढ़ी।
अभियान के दौरान प्रशिक्षित खोजी कुत्तों की मदद से पुलिस टीमों ने झुग्गी-झोपड़ियों और संवेदनशील क्षेत्रों में संदिग्ध वस्तुओं और नशीले पदार्थों की तलाश में गहन छानबीन की। डॉग स्क्वायड की मौजूदगी से न केवल तलाशी प्रक्रिया तेज हुई, बल्कि सुरक्षा जांच को भी अधिक विश्वसनीय बनाया गया।

झुग्गी-झोपड़ियों में डॉग स्क्वायड के साथ तलाशी अभियान चलाती पुलिस
पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रबंधकों और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध रूप से रह रहे व्यक्तियों, झुग्गी-झोपड़ियों और बाहर से आकर काम कर रहे श्रमिकों का नियमित सत्यापन सुनिश्चित करें। इसी क्रम में पुलिस टीमों ने शहर के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर बाहरी श्रमिकों से पूछताछ की और उनके पहचान पत्रों की बारीकी से जांच की।
अभियान के दौरान संदिग्ध प्रतीत होने वाले व्यक्तियों से भी गहन पूछताछ की गई, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध या आपराधिक गतिविधि की संभावना को समय रहते खत्म किया जा सके। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि डॉग स्क्वायड के सहयोग से यह अभियान चलाया गया है और जिले में शांति बनाए रखने के लिए बाहरी लोगों की पहचान सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है।
जयपुर : पटाखा फैक्ट्री में आग मामले में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
पाकिस्तानी सेना का Mi-17 हेलिकॉप्टर क्रैश
PM मोदी भारत मंडपम पहुंचे
-
नारनौल2 days agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
अटेली6 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान
-
नारनौल2 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
नारनौल4 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नारनौल5 days agoनारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण
-
नारनौल3 days agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
नारनौल5 days agoनारनौल | पत्रकारों के रिकॉर्ड पर RTI : डीपीआरओ कार्यालय से मांगी पूरी सूची | प्रशासनिक हलकों में बढ़ी चर्चा
-
नारनौल2 days agoनारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष