नारनौल | डॉग स्क्वायड के साथ पुलिस का सघन सर्च ऑपरेशन : झुग्गी-झोपड़ियों व संवेदनशील इलाकों में छानबीन | बाहरी लोगों के पहचान पत्रों की बारीकी से जांच

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| नारनौल
नारनौल में डॉग स्क्वायड के साथ पुलिस का सघन सर्च ऑपरेशन
नारनौल में डॉग स्क्वायड के साथ पुलिस का सघन सर्च ऑपरेशन

जिला पुलिस महेंद्रगढ़ ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से शहर नारनौल में व्यापक सर्च अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक दीपक के मार्गदर्शन में चलाए गए इस अभियान में डॉग स्क्वायड की टीम को विशेष रूप से शामिल किया गया, जिससे तलाशी अभियान की प्रभावशीलता और सटीकता बढ़ी।

अभियान के दौरान प्रशिक्षित खोजी कुत्तों की मदद से पुलिस टीमों ने झुग्गी-झोपड़ियों और संवेदनशील क्षेत्रों में संदिग्ध वस्तुओं और नशीले पदार्थों की तलाश में गहन छानबीन की। डॉग स्क्वायड की मौजूदगी से न केवल तलाशी प्रक्रिया तेज हुई, बल्कि सुरक्षा जांच को भी अधिक विश्वसनीय बनाया गया।

झुग्गी-झोपड़ियों में डॉग स्क्वायड के साथ तलाशी अभियान चलाती पुलिस

झुग्गी-झोपड़ियों में डॉग स्क्वायड के साथ तलाशी अभियान चलाती पुलिस

पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रबंधकों और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध रूप से रह रहे व्यक्तियों, झुग्गी-झोपड़ियों और बाहर से आकर काम कर रहे श्रमिकों का नियमित सत्यापन सुनिश्चित करें। इसी क्रम में पुलिस टीमों ने शहर के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर बाहरी श्रमिकों से पूछताछ की और उनके पहचान पत्रों की बारीकी से जांच की।

अभियान के दौरान संदिग्ध प्रतीत होने वाले व्यक्तियों से भी गहन पूछताछ की गई, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध या आपराधिक गतिविधि की संभावना को समय रहते खत्म किया जा सके। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि डॉग स्क्वायड के सहयोग से यह अभियान चलाया गया है और जिले में शांति बनाए रखने के लिए बाहरी लोगों की पहचान सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जयपुर : पटाखा फैक्ट्री में आग मामले में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड

|
जयपुर : पटाखा फैक्ट्री में आग मामले में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड...
Continue Reading

पाकिस्तानी सेना का Mi-17 हेलिकॉप्टर क्रैश

|
पाकिस्तानी सेना का Mi-17 हेलिकॉप्टर क्रैश...
Continue Reading

PM मोदी भारत मंडपम पहुंचे

|
PM मोदी भारत मंडपम पहुंचे...
Continue Reading
Advertisement

Trending