ज़िला
महेंद्रगढ़। दीवान कॉलोनी में सीवरेज ओवरफ्लो से रास्ता जाम : गंदे पानी में आवाजाही को मजबूर लोग | प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग
शहर की दीवान कॉलोनी रेलवे रोड का मुख्य रास्ता पिछले 2-3 दिनों से सीवरेज ओवरफ्लो के कारण दूषित पानी से लबालब भरा हुआ है। दो स्थानों से लगातार सीवरेज ओवरफ्लो होने के चलते पूरे रास्ते में गंदा पानी फैल गया है, जिससे आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार हालात ऐसे हैं कि स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और आम नागरिकों को बदबूदार और दूषित पानी के बीच से गुजरने को मजबूर होना पड़ रहा है। स्कूली बसें और दुपहिया वाहन कीचड़ में धंस रहे हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है। कॉलोनी में कई सीवरेज मैनहोल भी टूटे हुए हैं, जो स्थिति को और गंभीर बना रहे हैं।
निवासियों ने बताया कि यह समस्या नई नहीं है, बल्कि पिछले कई वर्षों से हर सप्ताह इस तरह सीवरेज ओवरफ्लो होता रहता है। जब भी जन स्वास्थ्य विभाग से शिकायत की जाती है, तो अधिकारियों द्वारा मोटर खराब होने का हवाला देकर समस्या को टाल दिया जाता है।
कॉलोनी वासियों में दूषित पानी के कारण बीमारियों के फैलने का डर भी बना हुआ है। लोगों का कहना है कि इस गंदे पानी में लगातार आने-जाने से चर्म रोग जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
वार्ड-15 के पार्षद सुनील तायल के नेतृत्व में कॉलोनी के लोगों—रामचंद्र तायल (प्रधान), सुबेसिंह यादव (सेवानिवृत्त थानेदार), राजेंद्र भारद्वाज, महेंद्र सिंह तंवर (पूर्व प्राचार्य), राजेश्वर यादव, सुभाष दीवान, विजेंद्र जांगड़ा, नरेंद्र गोयल, संसार चंद जांगड़ा, वीर विक्रम भालोठिया, प्रदीप ठेकेदार और राकेश एडवोकेट सहित अन्य नागरिकों—ने प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग की है।
निवासियों ने मांग की है कि जल्द से जल्द रास्ते से गंदा पानी निकाला जाए, टूटे हुए सीवरेज ढक्कनों और मैनहोल की मरम्मत की जाए तथा सीवरेज की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही दोनों ओवरफ्लो पॉइंट का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि भविष्य में इस समस्या से स्थायी राहत मिल सके।
फरीदाबाद | टेलिग्राम टास्क के नाम पर 1,27,800/- रुपये की ठगी : खाता उपलब्ध कराने वाला गिरफ्तार | साइबर थाना सेंट्रल की कार्रवाई
गुरुग्राम। एक भी वोट न छूटे मिशन पर कांग्रेस : गुरुग्राम में बूथ से लेकर हेल्पलाइन तक बनेगा निगरानी तंत्र
नारनौल। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में मंडल अध्यक्षों की अनदेखी पर मचा बवाल : मामला पहुंचा हाईकमान | डैमेज कंट्रोल में जुटा संगठन
-
नारनौल3 days agoनारनौल | सियासी चर्चाओं के बीच अहम मुलाकात : डॉ. अभय सिंह यादव से मिलीं भाजपा प्रदेश अध्यक्षा अर्चना गुप्ता
-
अटेली7 days agoमहेंद्रगढ़ | थाना अटेली प्रभारी सज्जन कुमार बने निरीक्षक : एसपी दीपक ने लगाए स्टार | मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान
-
नारनौल3 days agoनारनौल | मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी चूक : उद्घाटन होना था लेकिन पटल पर लिख दिया शिलान्यास | जिम्मेदारों की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
-
नारनौल5 days agoनारनौल | अपराधियों पर कार्रवाई करने गई CIA टीम से दुर्व्यवहार: आखिर दोषियों पर कब चलेगा कानून का डंडा?
-
नारनौल6 days agoनारनौल | सैनी समाज की सीएम से भेंट : नायब सिंह सैनी ने दी शुभकामनाएं | 8 जून के दौरे का दिया निमंत्रण
-
नारनौल4 days agoनारनौल | पोस्टर से गायब मंत्री की फोटो : दयाराम यादव की भूल बनी चर्चा का विषय | भाजपा गलियारों में उठे कई सवाल
-
नारनौल6 days agoनारनौल | पत्रकारों के रिकॉर्ड पर RTI : डीपीआरओ कार्यालय से मांगी पूरी सूची | प्रशासनिक हलकों में बढ़ी चर्चा
-
नारनौल3 days agoनारनौल | भाजपा ऑफिस उद्घाटन पर मंडल अध्यक्षों ने जिला अध्यक्ष को घेरा : बोले कार्यकर्ताओं का अपमान क्यों | मंच पर चमके चहेते | बाहर अपमानित हुए मंडल अध्यक्ष