महेंद्रगढ़। हकेवि में पंखों का जीवन अभियान शुरू : पक्षियों के लिए 70 पानी के बर्तन लगाए | गर्मी में जीव-जंतुओं के संरक्षण की पहल

रिपोर्टर: सुशील शर्मा
| महेंद्रगढ़
हकेवि परिसर में ‘पंखों का जीवन’ अभियान के तहत पानी के बर्तन रखते स्वयंसेवक
हकेवि परिसर में ‘पंखों का जीवन’ अभियान के तहत पानी के बर्तन रखते स्वयंसेवक

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि) में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) द्वारा प्यासे पक्षियों के संरक्षण के लिए ‘पंखों का जीवन’ अभियान का शुभारंभ किया गया। इस पहल के तहत विश्वविद्यालय परिसर में करीब 70 पानी के बर्तन लगाए गए, ताकि बढ़ती गर्मी में पक्षियों को पानी की कमी का सामना न करना पड़े।

यह अभियान एनएसएस इकाई द्वारा ग्रीन कैम्पस-क्लीन कैम्पस और पशु कल्याण क्लब के सहयोग से चलाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि हमें प्रकृति, पक्षियों और पर्यावरण के संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने इसे एक प्रेरणादायक कदम बताया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय की प्रथम महिला प्रो. सुनीता श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षा केवल कक्षा तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह समग्र विकास का माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे पारिस्थितिकी तंत्र के प्रति संवेदनशील बनें। उन्होंने यह भी बताया कि भीषण गर्मी में पक्षी निर्जलीकरण और हीटस्ट्रोक का शिकार हो सकते हैं, इसलिए उनकी देखभाल जरूरी है।

कार्यक्रम में समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा और कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने भी विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया।

एनएसएस समन्वयक डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि स्वयंसेवकों ने अपने-अपने नाम से पानी के बर्तन रखे और उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रो. सुरेंद्र कुमार, डॉ. नीलम, डॉ. मोरो मारियो, डॉ. युधवर, पवन कुमार तथा छात्र समन्वयक सुहेल और विवेक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फरीदाबाद | टेलिग्राम टास्क के नाम पर 1,27,800/- रुपये की ठगी : खाता उपलब्ध कराने वाला गिरफ्तार | साइबर थाना सेंट्रल की कार्रवाई

धर्मेंद्र यादव
|
टेलीग्राम साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी
टेलीग्राम साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी
फरीदाबाद | टेलिग्राम टास्क के नाम पर 1,27,800/- रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए 9 जून को बुलंदशहर से एक आरोपित को गिरफ्तार किया है । जिनकी पहचान गौरव गर्ग वासी यमुना पुरम, बुरलंदशहर उतरप्रदेश के रुप में ह...
Continue Reading

गुरुग्राम। एक भी वोट न छूटे मिशन पर कांग्रेस : गुरुग्राम में बूथ से लेकर हेल्पलाइन तक बनेगा निगरानी तंत्र

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
गुरुग्राम में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक।
गुरुग्राम में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक।
गुरुग्राम। आगामी चुनावी तैयारियों के बीच गुरुग्राम में कांग्रेस ने मतदाता सूची को लेकर व्यापक अभियान छेड़ने का फैसला किया है। पार्टी का फोकस इस बार केवल चुनाव प्रचार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह सुनिश्चित करने पर रहेगा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदान क...
Continue Reading

नारनौल। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में मंडल अध्यक्षों की अनदेखी पर मचा बवाल : मामला पहुंचा हाईकमान | डैमेज कंट्रोल में जुटा संगठन

रामचन्द्र सैनी
|
नाराजगी हाईकमान तक पहुंची
नाराजगी हाईकमान तक पहुंची
नारनौल | भाजपा के नवनिर्मित जिला कार्यालय के उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कथित रूप से मंडल अध्यक्षों की उपेक्षा का मामला अब पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच गया है। कार्यक्रम के दौरान उपजे विवाद और संगठन के भीतर बढ़ते असंतोष क...
Continue Reading
Advertisement

Trending