कोटपूतली | ब्लास्टिंग पर बवाल : 258वें दिन भी जारी ग्रामीणों का धरना | प्रशासन ने खनन गतिविधियों पर लगाई रोक

महेश सिंह
|
कोटपुतली बहरोड़

आबादी के पास ब्लास्टिंग से भड़के लोग, मौके पर पहुंचकर जताया विरोध

कोटपूतली क्षेत्र के अजीतपुरा कलां-कुजोता गांव में नेशनल लाइमस्टोन कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध लगातार 258वें दिन भी जारी है। लंबे समय से चल रहा यह धरना अब और अधिक उग्र रूप लेता नजर आ रहा है। रविवार को हालात उस समय तनावपूर्ण हो गए, जब कंपनी द्वारा आबादी क्षेत्र के बेहद नजदीक अचानक ब्लास्टिंग शुरू कर दी गई। धमाकों की आवाज और कंपन से ग्रामीणों में दहशत फैल गई और गुस्साए लोगों ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया।

ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी लगातार खनन और ब्लास्टिंग से जुड़े सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर रही है। नियमानुसार खनन गतिविधियां आबादी, सड़क और स्कूल से कम से कम 45 मीटर दूर तथा ब्लास्टिंग करीब 300 मीटर की दूरी पर होनी चाहिए, लेकिन यहां रिहायशी इलाकों, स्कूल और यहां तक कि श्मशान भूमि के पास भी विस्फोट किए जा रहे हैं। इससे न केवल जान-माल का खतरा बढ़ रहा है, बल्कि बच्चों और बुजुर्गों में भय का माहौल भी गहरा गया है।

कोटपूतली में ब्लास्टिंग के विरोध में 258वें दिन भी धरने पर डटे ग्रामीण

कोटपूतली में ब्लास्टिंग के विरोध में 258वें दिन भी धरने पर डटे ग्रामीण

स्थिति उस वक्त और बिगड़ गई जब ग्रामीणों ने विरोध किया। आरोप है कि कंपनी प्रबंधन ने बाहरी लोगों को बुलाकर दबाव बनाने की कोशिश की और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों और कंपनी के बीच टकराव की स्थिति बन गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत उपखंड अधिकारी को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और एएसआई धूड़सिंह, चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश गुर्जर तथा एएसआई सतवीर यादव के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल ब्लास्टिंग रुकवाकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और दोनों पक्षों को समझाइश दी।

प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सोमवार को खनिज अभियंता के निरीक्षण तक किसी भी प्रकार की ब्लास्टिंग नहीं की जाएगी। साथ ही खनन क्षेत्र का नए सिरे से सीमांकन (चिन्हीकरण) होने तक सभी गतिविधियों पर रोक लगाने के आदेश दिए गए हैं।

धरने में सरपंच प्रतिनिधि नेतराम ताखर, पूर्व सरपंच रामकरण मीणा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी ने आंदोलन को और मजबूती दी है। फिलहाल प्रशासन के आश्वासन के बाद स्थिति शांत है, लेकिन ग्रामीणों ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, विरोध जारी रहेगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पलवल | दहेज के लिए मां-बेटी की हत्या: घर में मिले शव, 3 माह का बेटा गायब, 6 पर केस दर्ज आरोपी फरार

जिला ब्यूरो
|
4 साल की मासूम बच्ची
4 साल की मासूम बच्ची
पलवल | किठवाड़ी में दहेज के लिए एक 23 वर्षीय महिला और उसकी 4 वर्षीय बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी 3 महीने के नवजात बेटे को लेकर फरार हो गए। पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दहेज के लिए प्रताड़ना से ...
Continue Reading

नारनौल। सरकार का बड़ा फैसला : कोरियावास मेडिकल कॉलेज में शुरू होगी मुफ्त डायलिसिस सेवा, सीएम नायब सैनी ने गत दिवस की घोषणा

रामचन्द्र सैनी
|
कोरियावास मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होगी मुफ्त डायलिसिस सेवा
कोरियावास मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होगी मुफ्त डायलिसिस सेवा
नारनौल। सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को जनहित में और अधिक सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सरकार ने महर्षि च्यवन सरकारी मेडिकल कॉलेज, कोरियावास (नारनौल) और श्री अटल बिहारी वाजपेयी सरकारी मेडिकल कॉलेज, छायंसा (फरीदाबाद) में नि:शुल्क ड...
Continue Reading

अटेली | 27 अप्रैल को छात्र हित महापंचायत: कथित बदसलूकी के विरोध में JJP का बड़ा जुटान, क्रांतिमान पार्क में कार्यक्रम

जितेंद्र सोलंकी
|
सामाजिक मुद्दों पर प्रतिक्रिया देते हुए वक्ता
सामाजिक मुद्दों पर प्रतिक्रिया देते हुए वक्ता
अटेली |  हिसार में जननायक जनता पार्टी (JJP) द्वारा 27 अप्रैल को छात्र हित महापंचायत आयोजित की जाएगी। यह महापंचायत शहर के क्रांतिमान पार्क में होगी, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और छात्रों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही ...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: