फतेहाबाद | बिश्नोई समाज की बैठक : रेखा शर्मा के बयान पर निंदा प्रस्ताव | माफी नहीं तो कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

रिपोर्टर: राजेश भाम्भू
| फतेहाबाद
समाजिक बैठक के उपरांत एकत्रित हुए बिश्नोई समाज के सदस्य, निर्णयों पर बनी सहमति।
समाजिक बैठक के उपरांत एकत्रित हुए बिश्नोई समाज के सदस्य, निर्णयों पर बनी सहमति।

फतेहाबाद। बिश्नोई सभा फतेहाबाद की एक अहम बैठक प्रधान संजय खीचड़ की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा  के बयान को लेकर कड़ा विरोध जताया गया। बैठक में पंचकूला में दिए गए कथित अशोभनीय बयान के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए प्रधान संजय खीचड़ ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल  के खिलाफ दिए गए बयान से बिश्नोई समाज और अन्य बिरादरियों में भारी आक्रोश है। उन्होंने इसे समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि सांसद रेखा शर्मा को नोटिस भेजकर पांच दिन के भीतर सार्वजनिक माफी मांगने को कहा जाएगा। यदि निर्धारित समय में माफी नहीं मांगी गई, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही समाज की ओर से प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, हरियाणा के मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को पत्र लिखकर मामले में कार्रवाई की मांग करने का भी फैसला लिया गया।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गुरुग्राम | फर्जी डॉक्टर बनकर चला रहा था अस्पताल : सीएम फ्लाइंग की रेड में गिरफ्तार | पुलिस ने दर्ज किया केस

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
गुरुग्राम में फर्जी अस्पताल पर छापेमारी
गुरुग्राम में फर्जी अस्पताल पर छापेमारी
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुग्राम के गांव रिठौज में बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना वैध चिकित्सकीय डिग्री के मरीजों का इलाज कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक निजी अस्पताल संचालित कर रहा था और मर...
Continue Reading

फरीदाबाद | बिजली चोरी का मामला दबाने के नाम पर रिश्वत : डीएचबीवीएन का एएलएम गिरफ्तार | विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

धर्मेंद्र यादव
|
फरीदाबाद। स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के छायंसा उपमंडल कार्यालय में तैनात सहायक लाइनमैन (एएलएम) सोनू राम को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ...
Continue Reading

चंडीगढ़ | उषा प्रियदर्शनी बनीं महिला आयोग की चेयरपर्सन : मीना परमार वाइस चेयरपर्सन नियुक्त | 5 सदस्यों को भी मिली जिम्मेदारी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने राज्य महिला आयोग में नई नियुक्तियों की घोषणा कर दी है। उषा प्रियदर्शनी को हरियाणा राज्य महिला आयोग का नया चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है, जबकि मीना परमार को वाइस चेयरपर्सन बनाया गया है। राज्यपाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार न...
Continue Reading
Advertisement

Trending