नारनौल | गौ माता के सम्मान में निकला पैदल मार्च : गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

हरविन्द्र यादव
|
नारनौल

नारनौल शहर में आज गौ माता के सम्मान और संरक्षण को लेकर गौ रक्षकों ने विशाल पैदल मार्च निकाला। यह मार्च महावीर चौक से शुरू होकर लघु सचिवालय तक पहुंचा, जहां गौ रक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, श्रद्धालुओं और आम नागरिकों ने हरियाणा सरकार के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

मार्च के दौरान गौ माता के सम्मान में जयकारे लगाए गए। “गौ हत्या बंद करो”, “गौ माता का सम्मान करो” और “जय श्री राम” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। पैदल यात्रा में शामिल लोगों ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर गौ रक्षा का संदेश दिया और आमजन से गौ सेवा के लिए आगे आने की अपील की।

गौ रक्षकों ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, धर्म और आस्था का प्रतीक है, इसलिए उसकी रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि गौवंश की रक्षा के लिए देशभर में अभियान चलाया जा रहा है और नारनौल की यह यात्रा भी उसी कड़ी का हिस्सा है।

गौ रक्षकों ने मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से मांग की कि पूरे भारत में गौ हत्या पर सख्त कानून बनाकर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। इसके साथ ही गौशालाओं को बढ़ावा देने, बेसहारा गौवंश के संरक्षण और उनके पालन-पोषण के लिए विशेष योजनाएं शुरू करने की मांग भी रखी गई।

रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई और शहरवासियों ने जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में लोगों ने गौ माता की रक्षा और सम्मान के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

नारनौल। PHED कार्यालय के बाहर कर्मचारियों का धरना : डेटा सत्यापन में लापरवाही पर रोष | समाधान न हुआ तो बड़े आंदोलन की चेतावनी

रामचन्द्र सैनी
|
कर्मचारीयो के धरना प्रदर्शन की फोटो
कर्मचारीयो के धरना प्रदर्शन की फोटो
नारनौल। ऑल हरियाणा पी.डब्ल्यू.डी. मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन (रजि. नं. 681) शाखा नारनौल द्वारा आज जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) डिवीजन नंबर-1 कार्यालय के बाहर दो घंटे का शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया गया। इस धरने की अध्यक्षता यूनियन के प्रधान ...
Continue Reading

नारनौल। फुले जयंती समारोह को लेकर उत्साह : 2 मई को रेवाड़ी में होगा बड़ा आयोजन | सीएम नायब सैनी होंगे मुख्य अतिथि

रामचन्द्र सैनी
|
महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर बड़ा कार्यक्रम, सैनी समाज में उत्साह
महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर बड़ा कार्यक्रम, सैनी समाज में उत्साह
नारनौल। महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं वर्ष जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर सैनी समाज में उत्साह चरम पर है। इस बड़े आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए सैनी सभा रेवाड़ी की टीम ने आज मंगलवार को नारनौल पहुंचकर समाज के लोगों को व्यक्तिगत रूप से निमं...
Continue Reading

नांगल चौधरी। भुंगारका में एचटी लाइन के नीचे निर्माण जारी : बिजली विभाग के नोटिस के बाद भी काम बंद नहीं

मंजीत सोनी
|
भुंगारका में एचटी लाइन के नीचे निर्माण जारी, नोटिस के बाद भी नहीं रुका काम
भुंगारका में एचटी लाइन के नीचे निर्माण जारी, नोटिस के बाद भी नहीं रुका काम
नांगल चौधरी | क्षेत्र के गांव भुंगारका में हाई टेंशन (एचटी) बिजली लाइन के पास हो रहा निर्माण कार्य प्रशासनिक लापरवाही का बड़ा उदाहरण बनता जा रहा है। नियमों को दरकिनार कर किए जा रहे इस निर्माण को लेकर बिजली विभाग द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बावजूद क...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: