ज़िला
कनीना। वार्ड-14 उपचुनाव : सभी नामांकन वैध घोषित | 28 अप्रैल को नाम वापसी का मौका
कनीना। नगरपालिका कनीना के वार्ड-14 में होने वाले उपचुनाव के तहत सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) प्रक्रिया पूरी कर ली गई। जांच में सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए और किसी भी उम्मीदवार का नामांकन निरस्त नहीं किया गया।
चुनाव रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 से 25 अप्रैल के बीच प्राप्त सभी 8 नामांकन पत्रों की गहन जांच की गई। आवश्यक दस्तावेजों और पात्रता की पुष्टि के बाद सभी नामांकन वैध घोषित किए गए।
उन्होंने बताया कि अब अगला चरण नामांकन वापसी का है, जिसके लिए 28 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इसके बाद अंतिम प्रत्याशी सूची जारी की जाएगी और चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 10 मई को मतदान होगा, जबकि 13 मई को मतगणना की जाएगी। प्रशासन ने चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
मतदाताओं की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम (01285-294030) सक्रिय किया गया है। मतदान केंद्र के रूप में ‘पितामह कान्हसिंह धर्मशाला’ तय किया गया है। साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है।
कनीना | अवैध सरसों भंडारण पर बड़ी कार्रवाई : सीएम उड़नदस्ता टीम ने की छापेमारी
कनीना | डिजिटल जनगणना 2027 में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : एसडीएम डॉ. जितेन्द्र सिंह ने दिए निर्देश
कनीना | नगरपालिका कनीना उपचुनाव में सुरेन्द की बड़ी जीत : 215 वोटों से अनूप यादव को हराया | शांतिपूर्ण व पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई मतगणना
-
निजामपुर1 month ago
निजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा1 month ago
पंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल1 month ago
नारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी1 month ago
चाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल1 month ago
नारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा1 month ago
महेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद