नारनौल। जिला प्रशासन सतर्क : हीट वेव एक्शन प्लान तैयार | पानी की बर्बादी पर सख्ती

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| नारनौल
अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।
अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।

नारनौल। भीषण गर्मी और संभावित हीट वेव के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में उपायुक्त अनुपमा अंजली ने लघु सचिवालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ जिला स्तरीय हीट वेव एक्शन प्लान की समीक्षा करते हुए पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि गर्मी के दौरान किसी भी नागरिक, पशु या जीव-जंतु को पेयजल और छाया की कमी नहीं होनी चाहिए तथा इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा जाए। जन स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गए कि पानी के महत्व को समझते हुए इसके दुरुपयोग पर सख्ती से रोक लगाई जाए। यदि कोई व्यक्ति नल खुला छोड़कर पानी की बर्बादी करता पाया जाता है, तो उसका पेयजल कनेक्शन तुरंत काटने के साथ नियमानुसार जुर्माना भी लगाया जाएगा।

बैठक में सिंचाई विभाग को पशुओं के लिए जोहड़ों में पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने तथा रोडवेज विभाग को बसों और बस स्टैंडों पर यात्रियों के लिए ठंडे पानी के कैंपर लगाने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने सार्वजनिक स्थानों और पार्कों में मटके रखवाने के साथ-साथ आमजन से भी मानवीय आधार पर प्याऊ लगाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर एसडीएम अनिरुद्ध यादव, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निर्मल नागर, डीएमसी रणवीर सिंह, नगराधीश डॉ. मंगलसेन और जिला राजस्व अधिकारी राकेश कुमार सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने हीट वेव से जुड़ी किसी भी आपात स्थिति या शिकायत के लिए विभिन्न विभागों के कंट्रोल रूम नंबर भी जारी किए हैं, ताकि लोगों को त्वरित सहायता मिल सके।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | नशामुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा शुरू : युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल में नशा जागरूकता अभियान चलाती पुलिस टीम
नारनौल में नशा जागरूकता अभियान चलाती पुलिस टीम
नारनौल। हरियाणा पुलिस द्वारा प्रदेश भर में 11 जून से शुरू होकर 26 जून तक चलने वाले विशेष नशामुक्त हरियाणा जागरूकता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक दीपक के नेतृत्व और सख्त निर्देशों के पालन में पुलिस टीम ने नारनौल के वार्ड...
Continue Reading

नारनौल | बीएलए-2 कार्यशाला आयोजित : मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की दी जानकारी

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
कार्यशाला में मौजूद बीएलए।
कार्यशाला में मौजूद बीएलए।
नारनौल। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा अंजली के दिशा-निर्देशन में गुरुवार को पंचायत भवन नारनौल में 70-नारनौल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बीएलए-2 के लिए तीन चरणों में विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर साकेत कुमार न...
Continue Reading

नारनौल | आधुनिक तकनीक और फसल विविधीकरण से बढ़ेगी किसानों की आय : विधायक ओमप्रकाश यादव ने दी सलाह

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करते विधायक ओम प्रकाश यादव।
केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करते विधायक ओम प्रकाश यादव।
नारनौल। विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहा कि आधुनिक तकनीक और फसल विविधीकरण को अपनाकर किसान अपनी आय में कई गुना वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने फलदार पौधों, फूलों, मसालों, पॉलीहाउस खेती और बेल वाली सब्जियों की खेती को किसानों के लिए लाभकारी बताते हुए आधुनिक कृ...
Continue Reading
Advertisement

Trending