नारनौल। चितवन वाटिका का नाम सुधारकर रखा गया महाराजा अग्रसेन चितवन वाटिका : अग्रवाल समाज ने जताया आभार

रिपोर्टर: हरविन्द्र यादव
| नारनौल
नारनौल | चितवन वाटिका का नाम सुधारकर रखा गया महाराजा अग्रसेन चितवन वाटिका
नारनौल | चितवन वाटिका का नाम सुधारकर रखा गया महाराजा अग्रसेन चितवन वाटिका

नारनौल। शहर में चितवन वाटिका का नाम सुधारकर पुनः “महाराजा अग्रसेन चितवन वाटिका” रखने पर अग्रवाल वैश्य समाज ने जिला प्रशासन और नगर परिषद का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने वाटिका के मुख्य द्वार पर लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया।

नाम सुधार के फैसले पर नगर परिषद कार्यालय में अधिकारियों का सम्मान करते समाज के पदाधिकारी

नारनौल। नाम सुधार के फैसले पर नगर परिषद कार्यालय में अधिकारियों का सम्मान करते समाज के पदाधिकारी

अग्रवाल वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष संदीप नूनीवाला के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने नगर परिषद के डीएमसी रणवीर सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। संदीप नूनीवाला ने बताया कि समाज द्वारा 19 फरवरी 2026 को जिला उपायुक्त महेंद्रगढ़ को ज्ञापन सौंपकर नाम में हुई त्रुटि को ठीक करने की मांग की गई थी, जिस पर प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए नगर परिषद को आवश्यक निर्देश दिए।

इसके बाद नगर परिषद ने गलती सुधारते हुए “महाराजा अग्रसेन चितवन वाटिका” नाम बहाल कर दिया। इस मौके पर समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रशासन के इस निर्णय का स्वागत करते हुए आभार जताया। कार्यक्रम में प्रदेश युवा उपाध्यक्ष रवि गर्ग, जिला महासचिव जगमोहन गर्ग, जिला युवा अध्यक्ष चिराग अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष सीताराम सर्राफ, तुलसी गोयल, राजकुमार चौधरी एडवोकेट, संजय मित्तल, कृष्ण गोयल, अशोक कंछल, सुभाष चौधरी, नवीन केडिया, प्रदीप संघी, यश बंसल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | आईआरडीसी 2025-26 का भव्य समापन : छात्रों ने 500 मीटर तक रॉकेट लॉन्च कर रचा इतिहास

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल में आईआरडीसी कार्यक्रम के दौरान रॉकेट लॉन्च करते छात्र।
नारनौल में आईआरडीसी कार्यक्रम के दौरान रॉकेट लॉन्च करते छात्र।
नारनौल। दा वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित इंटरनेशनल रॉकेट्री डिज़ाइन चैलेंज (आईआरडीसी) 2025-26 का भव्य समापन समारोह उत्साह और गौरव के साथ संपन्न हुआ। इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में देशभर के 8000 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से वि...
Continue Reading

नारनौल। महिला मरीज से छेड़छाड़ के प्रयास पर अस्पताल प्रबंधन का बड़ा एक्शन : आरोपी कर्मचारी को तुरंत निकाला | सीसीटीवी फुटेज रखे सुरक्षित

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
नारनौल। शहर के एक निजी अस्पताल में महिला मरीज से कथित छेड़छाड़ के प्रयास के मामले में अस्पताल प्रबंधन ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से नौकरी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। अस्पताल प्रशासन ने मामले को दबाने के बजाय ...
Continue Reading

नारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग

हरविन्द्र यादव
|
गोड़ ब्राह्मण सभा नारनौल में सुरेंद्र राव की वीडियो के विरोध में ब्राह्मण समाज के लोग बैठक करते हुए।
गोड़ ब्राह्मण सभा नारनौल में सुरेंद्र राव की वीडियो के विरोध में ब्राह्मण समाज के लोग बैठक करते हुए।
नारनौल | गौड़ ब्राह्मण सभा में रविवार को जिला स्तरीय बैठक का आयोजन सभा के प्रधान राकेश महता की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में महेंद्रगढ़ तहसील के गांव डुलाना निवासी सुरेंद्र सिंह राव द्वारा सोशल मीडिया पर जारी किए जा रहे वीडियो और पोस्टों का कड़ा व...
Continue Reading
Advertisement

Trending