अटेली मंडी। खेड़ी कांटी में हुई बैठक : महाराणा प्रताप जयंती में बढ़-चढ़कर भाग लेने का निर्णय | 10 मई को भोजावास में होगा भव्य आयोजन

संवाददाता: जितेंद्र सोलंकी
| अटेली
अटेली मंडी। खेड़ी कांटी गांव में बैठक करते ग्रामीण।
अटेली मंडी। खेड़ी कांटी गांव में बैठक करते ग्रामीण।

अटेली मंडी। खेड़ी कांटी गांव में ग्रामीणों ने बैठक कर आगामी 10 मई को भोजावास गांव में आयोजित होने वाले वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप जयंती समारोह में उत्साह, श्रद्धा और धूमधाम से भाग लेने का निर्णय लिया। गांव में स्थापित सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा के समक्ष आयोजित इस बैठक में कमांडो नरपत सिंह और महेंद्र सिंह चौहान (प्रधान) ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महाराणा प्रताप के जीवन और उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप आजादी के अग्रदूत थे और उन्होंने अंतिम सांस तक स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया। उन्होंने लोगों से उनके त्याग, प्रेम और सद्भाव के गुणों को अपनाने तथा अधिक से अधिक संख्या में जयंती समारोह में पहुंचने की अपील की। उन्होंने बताया कि समारोह में प्रमुख समाजसेवी ठाकुर अतरलाल, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार चौहान, गुरुग्राम जिला राजपूत सभा के अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान एडवोकेट, हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष डॉ. वेदपाल पप्पू और बसपा नेता पवन ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

बैठक में कप्तान हुकम सिंह, देवनारायण यादव, सतपाल जांगड़ा और डॉ. अमर सिंह ने कहा कि जयंती समारोह को लेकर सभी बिरादरियों में भारी उत्साह है और इस बार आयोजन ऐतिहासिक रहेगा। इस अवसर पर सज्जन सिंह, कप्तान मक़तूल सिंह, कप्तान सुमेर सिंह, भाग सिंह चेयरमैन, राकेश यादव, राजेंद्र नंबरदार, कैलाश सेठ, विनोद सिंह, देशराज सिंह, ज्ञान सिंह, जोगेंद्र सिंह, मातादीन शेखावत सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अटेली मंडी। अंधड़-बारिश का असर : 50 गांवों की बिजली सप्लाई बाधित | 25 पोल टूटने से विभाग को नुकसान

Array
|
अटेली मंडी | अंधड़ से 50 गांवों की बिजली गुल, 25 पोल टूटे
अटेली मंडी | अंधड़ से 50 गांवों की बिजली गुल, 25 पोल टूटे
अटेली मंडी। क्षेत्र में बुधवार सुबह अचानक मौसम बदलने से हल्की बूंदाबांदी और तेज अंधड़ के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया। तेज हवाओं के चलते करीब 50 गांवों की बिजली सप्लाई बाधित हो गई, जिससे लोगों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हुए और पेयजल आपूर्ति भी ठप र...
Continue Reading

अटेली। खोड में नामांकन अभियान तेज : घर-घर पहुंचकर बच्चों को स्कूल भेजने की अपील | पंचायत और स्कूल ने मिलकर लिया संकल्प

जिला ब्यूरो
|
खोड गांव में नामांकन अभियान तेज, घर-घर पहुंचकर बच्चों को स्कूल भेजने की पहल
खोड गांव में नामांकन अभियान तेज, घर-घर पहुंचकर बच्चों को स्कूल भेजने की पहल
अटेली। राजकीय माध्यमिक स्कूल खोड द्वारा मुख्याध्यापक अनूप सिंह के नेतृत्व में गांव खोड तोबड़ा और आसपास की ढाणियों में शिक्षा जागरूकता एवं नामांकन अभियान के माध्यम से बच्चों को राजकीय स्कूल में नामांकन के लिए प्रेरित किया जा रहा है । स्कूल की सात सदस्य...
Continue Reading

अटेली। एक ही चौक के दो नाम! पहले श्री कृष्णा : अब राव तुलाराम, रिकॉर्ड से खुली सियासत की परतें

रामचन्द्र सैनी
|
अटेली। कनीना रोड स्थित एक चौक का नामकरण अब बड़ा राजनीतिक और सामाजिक विवाद बनता जा रहा है। तीन साल पहले नगर पालिका द्वारा इसी चौक का नाम “श्री कृष्णा चौक” रखकर जिला प्रशासन से मंजूरी लेने के बाद अब उसी चौक को “राव तुलाराम चौक” नाम देने का नया प्रस्ताव...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: