नारनौल। बंगाल में भाजपा की पूर्ण बहुमत सरकार का दावा : असम में भी जीत का भरोसा, विपक्ष पर साधा निशाना | हरियाणा में ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार की बात

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| नारनौल
प्रो.रामबिलास शर्मा
प्रो.रामबिलास शर्मा

नारनौल। हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री  प्रो.रामबिलास शर्मा ने प्रेस के नाम जारी बयान में पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर भविष्यवाणी करते हुए कहा कि भाजपा 160 से 170 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। उन्होंने दावा किया कि जैसे दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा के चुनावों को लेकर उनकी पूर्व भविष्यवाणियां सही साबित हुई थीं, उसी प्रकार बंगाल में भी उनका अनुमान सटीक रहेगा।

उन्होंने कहा कि असम में भी भाजपा की सरकार बनेगी। ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि उनके समर्थन में तेजस्वी यादव, अरविंद केजरीवाल सहित अन्य विपक्षी दलों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दुष्प्रचार किया, लेकिन बंगाल की जनता विपक्ष के बहकावे में नहीं आई।

उन्होंने आगे कहा कि ममता बनर्जी के लंबे शासनकाल से राज्य की जनता परेशान है और विकास ठहर गया है। भाजपा के सत्ता में आने पर बंगाल में भयमुक्त शासन स्थापित किया जाएगा और विकास के नए आयाम तय किए जाएंगे।

हरियाणा में हो रहे नगर निगम चुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ‘ट्रिपल इंजन’ की सरकार बनाकर विकास को गति देगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में अन्य दलों से लोग भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर लगातार पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

Edit By: अंकिता किराड़
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | पांच कन्याओं का भव्य सामूहिक विवाह : रोटरी क्लब ने पेश की सामाजिक मिसाल | मात्र 100 रुपए कन्यादान लेकर मिसाल कायम की

Array
|
5 कन्याओं का भव्य सामूहिक विवाह
5 कन्याओं का भव्य सामूहिक विवाह
नारनौल | रोटरी क्लब नारनौल सिटी एवं बेलाज द्वारा जिले में पांच कन्याओं का प्रथम भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजन वीरवार को राधा कृष्ण मैरिज गार्डन में किया गया। कार्यक्रम में दूर दराज के इलाकों से आकर शहर में अपना गुजर बसर कर रहे पांच जरूरतमंद परिव...
Continue Reading

नारनौल। गौ माता को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग तेज : साहिल सैनी की 9वीं पेट पलनिया यात्रा निकली | बड़ी संख्या में समर्थक हुए शामिल

Array
|
सिंगर साहिल सैनी के नेतृत्व में 9वीं यात्रा, श्रद्धालुओं ने दिखाया उत्साह
सिंगर साहिल सैनी के नेतृत्व में 9वीं यात्रा, श्रद्धालुओं ने दिखाया उत्साह
नारनौल। सिंगर साहिल सैनी नारनोलिया द्वारा गौ माता को राष्ट्रीय गौ माता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर शुरू की गई मुहिम लगातार गति पकड़ रही है। इसी कड़ी में उन्होंने नौवीं ‘पेट पलनिया यात्रा’ निकाली, जो नारनौल बाईपास से आरंभ होकर खालड़ा धाम तक पहुंची...
Continue Reading

नारनौल | 750 मीटर नाले का निर्माण अधूरा : एक साल बाद भी 50 मीटर हिस्सा बाकी | ठेकेदार और अधिकारियों पर उठे सवाल

Array
|
वार्ड नंबर 15 में अधूरा पड़ा नाला
वार्ड नंबर 15 में अधूरा पड़ा नाला
नारनौल | नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार एक बार फिर सवालों के घेरे में है। मोहल्ला कोलियान से लेकर सीआईए रेलवे अंडरपास तक बनने वाले करीब 750 मीटर लंबे नाले का निर्माण कार्य टेंडर जारी होने के एक साल बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। हालत यह ...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: