नारनौल | पब्लिक हेल्थ विभाग बना कुंभकर्ण : सीवर के गंदे पानी में डूब रही जनता

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| नारनौल

नारनौल। शहर में पब्लिक हेल्थ विभाग की लापरवाही अब लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बनती जा रही है। नारनौल के मोहल्ला बावड़ीपुर में कृष्ण अवतार जांगिड़ के मकान के पास पिछले करीब आठ-दस दिनों से सीवर लाइन जाम पड़ी हुई है, लेकिन विभाग के अधिकारियों की नींद अब तक नहीं टूटी। हालात ऐसे हैं कि पूरे रास्ते पर सीवर का गंदा पानी फैला हुआ है और स्थानीय लोगों का घरों से निकलना तक दूभर हो गया है।

मोहल्लावासियों का कहना है कि गंदे पानी और कीचड़ के कारण सड़क पूरी तरह बदहाल हो चुकी है। यह रास्ता मोहल्ले का मुख्य मार्ग है, जहां से पूरे दिन लोगों का आना-जाना लगा रहता है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है, क्योंकि इसी रास्ते से बच्चे राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल जाते हैं। बच्चों को रोजाना गंदे पानी और बदबू के बीच होकर स्कूल पहुंचना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि कई बार संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन विभाग केवल कागजों में ही काम करता नजर आ रहा है। मौके पर समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सीवर लाइन को ठीक नहीं किया गया तो इलाके में संक्रामक बीमारी फैल सकती है। लगातार फैली गंदगी और बदबू से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।

मोहल्ले के लोगों ने कहा कि एक तरफ सरकार स्वच्छता और साफ-सफाई के बड़े-बड़े दावे करती है, वहीं दूसरी तरफ नारनौल में पब्लिक हेल्थ विभाग की लापरवाही उन दावों की पोल खोल रही है। सड़क पर बहता सीवर का पानी विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है।

स्थानीय नागरिक वेद प्रकाश जांगिड़, कृष्ण अवतार जांगिड़, चिमन लाल जांगिड़, अनिल कुमार, पूरन चंद सैनी, शांति देवी और सेवा राम सैनी सहित अन्य मोहल्लावासियों ने प्रशासन से मांग की है कि बंद पड़ी सीवर लाइन को तुरंत खुलवाया जाए और सड़क पर फैले गंदे पानी की निकासी करवाई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | नीट परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में : 9 केंद्रों पर सख्त निगरानी

Array
|
नीट परीक्षा तैयारियों का निरीक्षण करते उपायुक्त अनुपमा अंजली और पुलिस अधीक्षक दीपक।
नीट परीक्षा तैयारियों का निरीक्षण करते उपायुक्त अनुपमा अंजली और पुलिस अधीक्षक दीपक।
नारनौल। देश की प्रतिष्ठित नीट परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। उपायुक्त अनुपमा अंजली के निर्देशों पर जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी और व्यवस्था...
Continue Reading

नारनौल | वायरल वीडियो की हकीकत पर उठे सवाल : ग्राउंड रिपोर्ट में सामने आई अलग तस्वीर

Array
|
अल्ट्रासाउंड विवाद के बाद वायरल हुआ वीडियो, नारनौल मेडिकल कॉलेज पर फिर उठे सवाल
अल्ट्रासाउंड विवाद के बाद वायरल हुआ वीडियो, नारनौल मेडिकल कॉलेज पर फिर उठे सवाल
नारनौल | महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज, कोरियावास को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद जहां मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए गए, वहीं ग्राउंड जीरो न्यूज़ की जमीनी पड़ताल में मामला काफी अलग सामने आया। विभागीय अधिकारियों, अस्पताल प्रशासन, ...
Continue Reading

नारनौल | मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड विवाद गहराया : वीडियो वायरल, थाने में शिकायत

Array
|
अल्ट्रासाउंड को लेकर अस्पताल में हंगामा, वीडियो वायरल
अल्ट्रासाउंड को लेकर अस्पताल में हंगामा, वीडियो वायरल
नारनौल | महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज, कोरियावास स्थित राव तुलाराम अस्पताल में इलाज को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद अब पीड़ित ने थाने में शिकायत दी है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। नारनौल के म...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: