रेवाड़ी | 318 दिन पुराना धरना समाप्त : रामगढ़ भगवानपुर में सीएम नायब सैनी की बड़ी पहल | दो बड़ी सौगातों की घोषणा

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| हरियाणा

रेवाड़ी | रामगढ़ भगवानपुर में पिछले 318 दिनों से लगातार चल रहा धरना शनिवार को उस समय समाप्त हो गया जब हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी स्वयं धरना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री का यह कदम पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।

मुख्यमंत्री रेवाड़ी के सैनी पब्लिक स्कूल में आयोजित जनसभा में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन उससे पहले उन्होंने सीधे रामगढ़ भगवानपुर पहुंचकर धरनारत ग्रामीणों से मुलाकात की। उनके साथ हरियाणा सरकार के मंत्री राव नरबीर सिंह तथा रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव भी मौजूद रहे।

धरना स्थल पर मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जिन मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है, उनमें कुछ तकनीकी बाधाएं हैं, लेकिन सरकार गांव के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ग्रामीणों की भावनाओं का सम्मान करती है और इसी भावना के तहत रामगढ़ भगवानपुर को दो बड़ी सौगातें दी जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि गांव में एक आयुर्वेदिक महाविद्यालय स्थापित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी और युवाओं को शिक्षा के नए अवसर प्राप्त होंगे। इसके साथ ही गांव में एक भव्य और आधुनिक खेल स्टेडियम भी बनाया जाएगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

मुख्यमंत्री की इन घोषणाओं के बाद धरना स्थल का माहौल पूरी तरह बदल गया। लंबे समय से आंदोलन कर रहे ग्रामीणों ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी। इस दौरान ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री नायब सैनी के समर्थन में जोरदार नारे लगाए और उनका अभिनंदन किया।
राजनीतिक दृष्टि से भी मुख्यमंत्री का यह कदम बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। करीब 318 दिनों से चल रहे आंदोलन को बिना किसी टकराव के संवाद और घोषणाओं के माध्यम से समाप्त करवाना मुख्यमंत्री की राजनीतिक समझ और सूझबूझ का बड़ा उदाहरण माना जा रहा है। क्षेत्र के राजनीतिक गलियारों में इस घटनाक्रम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

सबसे अधिक चर्चा इस बात को लेकर भी रही कि धरना स्थल पर मुख्यमंत्री के साथ मंत्री राव नरबीर सिंह और विधायक लक्ष्मण सिंह यादव तो मौजूद रहे, लेकिन केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह तथा हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव इस दौरान उपस्थित नहीं थे। इसके बावजूद मुख्यमंत्री स्वयं सीधे धरना स्थल पहुंचे और ग्रामीणों को बड़ी घोषणाएं देकर आंदोलन समाप्त करवाने में सफल रहे।

रामगढ़ भगवानपुर में धरना समाप्त होने के बाद अब ग्रामीणों को उम्मीद है कि सरकार जल्द ही अपनी घोषणाओं को धरातल पर उतारेगी और गांव विकास की नई दिशा में आगे बढ़ेगा।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फरीदाबाद | शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 73,97,600 रुपये की ठगी : खाताधारक गिरफ्तार | खाता में आये थे ठगी के 6.5 लाख रुपये

धर्मेंद्र यादव
|
शेयर मार्केट निवेश के नाम पर साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार खाताधारक आरोपी।
शेयर मार्केट निवेश के नाम पर साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार खाताधारक आरोपी।
फरीदाबाद | शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने 17 जून को सीतापुर, बिहार से खाताधारक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बलराम राठौर वासी गाँव सहसापुर जिला सीतापुर उत्तरप्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस...
Continue Reading

फरीदाबाद | टेलीग्राम टास्क एवं क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर रुपये 43.12 लाख की साइबर ठगी : खाताधारक सहित तीन गिरफ्तार | साइबर थाना सेंट्रल की कार्रवाई

धर्मेंद्र यादव
|
टेलीग्राम टास्क और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी।
टेलीग्राम टास्क और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी।
फरीदाबाद | साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने टेलीग्राम टास्क एवं क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर रुपये 43.12 लाख की साइबर ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान प्रशांत शर्मा, निवासी ग्राम उघनपुरा, जिला आगरा (उत्तर प्...
Continue Reading

फरीदाबाद | सूरजकुण्ड मेला में सुनामी झूला असेंबल करने वाला गिरफ्तार : घटनाक्रम में अब तक 6 गिरफ्तार

धर्मेंद्र यादव
|
सूरजकुंड मेला झूला हादसे की जांच में गिरफ्तार आरोपी रईस अहमद।
सूरजकुंड मेला झूला हादसे की जांच में गिरफ्तार आरोपी रईस अहमद।
फरीदाबाद | पुलिस प्रवक्ता अनुसार 7 फरवरी को सुरजकुण्ड मेला में “सुनामी” झूला टूटने की दुर्घटना हुई थी। बचाव राहत कार्य के दौरान दुसरी तरफ से भी झूला टूट गया और आमजन को बचाते हुये निरीक्षक जगदीश प्रसाद शहीद हो गये तथा अन्य पुलिसकर्मियों को भी चोट आई। ...
Continue Reading
Advertisement

Trending