निजामपुर | मारोली में ईंधन में भीषण आग : शॉर्ट सर्किट की आशंका, किसानों को भारी नुकसान

रिपोर्टर: भूपेंद्र कुमार
| निजामपुर
मारोली गांव आग हादसा
मारोली गांव आग हादसा

निजामपुर। गांव मारोली में कारोली रोड के पास ईंधन में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और आसपास रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच जारी है।

घटना में गोविंद मास्टर, राहुल, लालाराम और सतीश सहित कई किसानों का नुकसान हुआ है। आग की चपेट में आने से किसानों के पाइप, केबल और अन्य जरूरी कृषि सामान जलकर नष्ट हो गए, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं बिजली विभाग और पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

सरपंच प्रतिनिधि भीम सिंह ने बताया कि आग से किसानों को भारी नुकसान हुआ है और इसकी भरपाई जिला प्रशासन द्वारा की जानी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित किसानों को जल्द मुआवजा दिया जाए और आग लगने के कारणों की निष्पक्ष जांच करवाई जाए।

Edit By: Admin
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

निजामपुर | नलवाटी विकास समिति की बैठक में गूंजा पर्यावरण बचाओ का नारा : प्रधान बोले-हर घर से हो हरियाली की शुरुआत

भूपेंद्र कुमार
|
नलवाटी विकास समिति की बैठक में पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा करते समिति पदाधिकारी एवं उपस्थित लोग।
नलवाटी विकास समिति की बैठक में पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा करते समिति पदाधिकारी एवं उपस्थित लोग।
निजामपुर | समाज हित और 36 बिरादरी के सामाजिक मुद्दों को सरकार तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध नलवाटी विकास समिति की मासिक बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। हर माह की 16 तारीख को होने वाली इस बैठक में इस बार पर्यावरण संरक्षण मुख्य एजेंडा रहा। प्रधान सतपाल...
Continue Reading

निजामपुर | सांसद धर्मवीर सिंह ने पंचायत प्रतिनिधियों को दी विकास योजनाओं की जानकारी : जीएमजी योजना 1 जुलाई से होगी लागू

भूपेंद्र कुमार
|
निजामपुर खंड कार्यालय में पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते सांसद धर्मवीर सिंह।
निजामपुर खंड कार्यालय में पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते सांसद धर्मवीर सिंह।
निजामपुर | भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद धर्मवीर सिंह ने खंड कार्यालय निजामपुर में सरपंचों एवं पंचायत समिति सदस्यों की बैठक को संबोधित करते हुए केंद्र एवं हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधान...
Continue Reading

महेंद्रगढ़ | हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई वॉल्वो बस : ड्राइवर-कंडक्टर की मौत | 16 यात्री घायल

हरविन्द्र यादव, सुशील शर्मा
|
सिविल अस्पताल में घायल युवती का इलाज चल रहा है।
सिविल अस्पताल में घायल युवती का इलाज चल रहा है।
महेंद्रगढ़। नेशनल हाईवे-152D पर बुचावास गांव के निकट मनाली से जयपुर लौट रही पर्यटकों से भरी एक निजी वॉल्वो बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में बस के ड्राइवर और कंडक्टर...
Continue Reading
Advertisement

Trending