ज़िला
सोनीपत | भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया का दावा : नगर निगम चुनाव में पार्टी की प्रचंड जीत तय | सभी वार्डों में कमल खिलाने का आह्वान
सोनीपत | भाजपा के प्रदेश प्रभारी डा.सतीश पूनिया ने कहा कि जन आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की मेहनत से सोनीपत नगर निगम चुनाव में भाजपा अपना परचम लहराएगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर काम करें, निगम चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत होगी। सोनीपत से मेयर प्रत्याशी राजीव जैन के साथ ही सभी 22 वार्डों में भी भाजपा के पार्षद प्रत्याशी भारी मतों से जीत हासिल करेंगे।
सोनीपत के मुरथल रोड व सेक्टर- 23 में आयोजित भाजपा की संगठनात्मक बैठकों में उन्होंने सभी भाजपा प्रत्याशियों से वार्ड अनुसार पूरी जानकारी ली और जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सोनीपत जिला प्रभारी सतीश नांदल, प्रदेश महामंत्री अर्चना गुप्ता , विधायक निखिल मदान, विधायक कृष्णा गहलावत, विधायक पवन खरखौदा, पूर्व मंत्री कविता जैन, जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, सोनीपत से मेयर प्रत्याशी राजीव जैन सहित सभी वार्डों से भाजपा के पार्षद प्रत्याशी व भारी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता गण मौजूद रहे ।
प्रदेश प्रभारी डा.सतीश पूनिया ने कहा कि प्रदेश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की नीतियों पर पूरा भरोसा है। लोगों ने 2047 तक भारत को विकसित बनाने के प्रधानमंत्री मोदी के विजन को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नॉन स्टॉप विकास के कार्य प्रदेश में कर रहे हैं। हरियाणा की जनता भाजपा सरकार के विकास कार्यों से खुश है, इसलिए निगम चुनाव में भाजपा की जीत तय है।
डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ता छोटी-छोटी बैठक करें और लोगों की समस्याओं को सुनकर समाधान करने का भरोसा दें। उन्होंने सभी पार्टी पदाधिकारी को बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को एकजुट करके चुनाव प्रचार तेज करने की बात कही। उन्होंने कहा चुनाव में कोई कसर नहीं छोड़नी है और दिन-रात कड़ी मेहनत करते हुए मेयर चुनाव जीतने के साथ-साथ हर वार्ड में कमल खिलाना है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस कहीं भी नहीं है।
इस चुनाव में कांग्रेस सिर्फ औपचारिक रूप से चुनाव लड़ रही है। डा.पूनिया ने यह भी कहा कि भाजपा के लिए हर चुनाव महत्वपूर्ण होता है, इसलिए चुनाव छोटा या बड़ा नहीं होता। उन्होंने कहा कि चुनाव में हमें कड़ी
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है कि हरियाणा को कांग्रेस मुक्त बनाना है और विकास की इस यात्रा को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि घर-घर जाकर नायब सैनी सरकार की उपलब्धियां बताएं और प्रत्येक मतदाता से संपर्क कर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं और उनकी मेहनत से ही चुनावी जीत सुनिश्चित होती है। उन्होंने विश्वास जताया कि सोनीपत सहित हरियाणा में हो रहे नगर निकाय चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।मेहनत करनी है, घर-घर दस्तक देनी है और लोगों को भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करना है। भाजपा प्रदेश प्रभारी ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने प्रत्याशियों के साथ मिलकर कमल का फूल खिलाने के काम में जुटे हुए हैं। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि निगम चुनाव में भाजपा के पक्ष में एकतरफा माहौल बन चुका है। हरियाणा की जनता अब विकास और पारदर्शिता की राजनीति को प्राथमिकता दे रही है।
नूंह। दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर अवैध कट बना हादसों की वजह : यू-टर्न लेते कंटेनर से टकराईं कई गाड़ियां | बड़ा हादसा टला
फतेहाबाद | रतिया में दुकान की छत से गिरकर दुकानदार की मौत : किसी काम से छत पर गया | अचानक बिगड़ा संतुलन | अस्पताल में तोड़ा दम
फरीदाबाद | फर्जी निदेशक बन कंपनी से रुपये 78.50 लाख की साइबर ठगी : पुलिस ने रुपये 58.60 लाख राशि कराई होल्ड | खाताधारक सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
-
नारनौल5 days agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल5 days agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
नारनौल5 days agoनारनौल | मोहल्ला पीरआगा से निकली 199वीं प्रभात फेरी : राधा नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
-
सतनाली5 days agoसतनाली | आंधी-तूफान से झुका दिशा सूचक बोर्ड : हादसे की आशंका बढ़ी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | NH-148B पर मौत का अंधेरा : देर रात फिर हुआ बड़ा हादसा |आखिर कब जागेगा प्रशासन
-
अटेली1 day agoअटेली । एक हादसे ने बदली सोच : 33 वर्षों में 36 बार किया रक्तदान | बाबू प्रहलाद बने मानवता की मिसाल
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | बनिहाड़ी डेम में मिला 37 वर्षीय व्यक्ति का शव : एक घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस | डैम की सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठे सवाल