ज़िला
महेंद्रगढ़ | आंधी-बारिश व ओलावृष्टि से बदला मौसम : फसलें व सोलर पैनल क्षतिग्रस्त, कई इलाकों में अलग असर
महेंद्रगढ़ | दक्षिण हरियाणा में शनिवार शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली और अलग-अलग क्षेत्रों में इसका अलग असर देखने को मिला। निजामपुर क्षेत्र में तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी और ओलावृष्टि दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। निजामपुर, नापला, पवेरा, नरेड़ी, दनचोली, छिलरो, तलोट और घाटाशेर सहित आसपास के गांवों में कहीं हल्की बारिश तो कहीं ओले गिरने की सूचना है।

बामनवास में गिरे ओले दिखाता युवक |
वहीं नांगल चौधरी के कुछ हिस्सों में भी हल्की ओलावृष्टि हुई है। नारनौल में तेज हवाएं चलीं, हालांकि बारिश नहीं हुई, लेकिन गर्मी के बीच लोगों को कुछ राहत जरूर महसूस हुई। रेवाड़ी में बादल छाए रहे और कई जगह बिजली चमकती रही, जबकि गुरुग्राम में भी दिनभर बादल छाए रहने के बावजूद बारिश नहीं हुई।

नयाना गांव की नालियां ओलो से भरी ।
मोखूता और बामनवास के आसपास के गांवों में ओलावृष्टि से बाहरी नुकसान की खबरें सामने आई हैं। कई जगह पेड़ों की टहनियां टूटकर गिर गईं और कुछ स्थानों पर सोलर पैनल क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। इसके साथ ही सब्जियों की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

नांगल चौधरी | थानवास में गिरे हुए दिखाता किसान ।
पिछले तीन दिनों से लगातार बढ़ रहे तापमान के बीच मौसम का यह अचानक बदला मिजाज जहां एक ओर लोगों के लिए राहत लेकर आया, वहीं दूसरी ओर कई क्षेत्रों में नुकसान का कारण भी बन गया।
नांगल चौधरी क्षेत्र के नयान, थानवास और कालबा सहित आसपास के गांवों में ओलों ने भारी नुकसान पहुंचाया।
ओलावृष्टि के दौरान कई स्थानों पर पशु-पक्षियों की मौत की खबरें सामने आई हैं। एक मोर की मौत का मामला भी सामने आया है, जिससे ग्रामीणों में रोष और दुख का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, ओले इतने बड़े और तेज थे कि खुले में मौजूद जानवर और पक्षी इसकी चपेट में आ गए।

ओले की चपेट में आया मोर मौत ।
तेज आंधी के कारण कई जगह पेड़ों की टहनियां टूटकर गिर गईं, जिससे बाग-बगीचों को नुकसान पहुंचा और रास्ते भी बाधित हुए। सब्जियों की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है ।
अटेली क्षेत्र में इस समय हल्की बारिश जारी है। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की जरूरत है।
स्थानीय लोगों से अपील है कि सड़क पर वाहन सावधानी से चलाएं, क्योंकि फिसलन बढ़ सकती है। साथ ही तेज हवाओं के चलते पेड़ों और ग्रीन बेल्ट के गिरने का खतरा बना रहता है, इसलिए खुले स्थानों पर विशेष सावधानी बरतें।
निजामपुर | रोड पर सूखा कीकर का पेड़ बना खतरा : कभी भी हो सकता है हादसा
निजामपुर | नलवाटी विकास समिति की बैठक में गूंजा पर्यावरण बचाओ का नारा : प्रधान बोले-हर घर से हो हरियाली की शुरुआत
निजामपुर | सांसद धर्मवीर सिंह ने पंचायत प्रतिनिधियों को दी विकास योजनाओं की जानकारी : जीएमजी योजना 1 जुलाई से होगी लागू
-
नारनौल5 days agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल5 days agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
नारनौल5 days agoनारनौल | मोहल्ला पीरआगा से निकली 199वीं प्रभात फेरी : राधा नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
-
सतनाली5 days agoसतनाली | आंधी-तूफान से झुका दिशा सूचक बोर्ड : हादसे की आशंका बढ़ी
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | NH-148B पर मौत का अंधेरा : देर रात फिर हुआ बड़ा हादसा |आखिर कब जागेगा प्रशासन
-
अटेली1 day agoअटेली । एक हादसे ने बदली सोच : 33 वर्षों में 36 बार किया रक्तदान | बाबू प्रहलाद बने मानवता की मिसाल
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | बनिहाड़ी डेम में मिला 37 वर्षीय व्यक्ति का शव : एक घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस | डैम की सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठे सवाल