नारनौल | सैनी सभा चुनाव का बिगुल बजा : 24 मई को मतदान

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| नारनौल
गवर्निंग बॉडी चुनाव को लेकर आधिकारिक नोटिस जारी, तैयारियां तेज
गवर्निंग बॉडी चुनाव को लेकर आधिकारिक नोटिस जारी, तैयारियां तेज

नारनौल | सैनी सभा के पांच महत्वपूर्ण पदों के चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभा के प्रधान, उप प्रधान, महासचिव, सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा कर दी गई है। चुनाव अधिकारी संदीप एडवोकेट, सह चुनाव अधिकारी सुरेंद्र सैनी तथा पर्यवेक्षक रोशन लाल सैनी ने संयुक्त रूप से चुनाव कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ संपन्न करवाई जाएगी।

सैनी सभा नारनौल चुनाव |

सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल।

घोषित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन प्रक्रिया 5 मई से शुरू होकर 8 मई तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार प्रतिदिन दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक अपने नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे। इसके बाद 13 मई को उम्मीदवारों को नामांकन वापस लेने का अवसर दिया जाएगा, जबकि 14 मई को सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

चुनाव अधिकारियों ने बताया कि 24 मई को मतदान करवाया जाएगा। इस चुनाव में 8 मार्च को नवनिर्वाचित हुए 155 कॉलिजियम सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए पांचों पदाधिकारियों का चयन करेंगे। चुनाव अधिकारियों की टीम ने दावा किया कि जिस प्रकार कॉलिजियम चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाए गए थे, उसी प्रकार यह चुनाव भी पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ आयोजित किए जाएंगे।

चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही समाज में राजनीतिक गतिविधियां और तेज हो गई हैं। विभिन्न पदों के लिए चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे उम्मीदवार पिछले करीब दो महीनों से लगातार समाज के लोगों के बीच संपर्क अभियान चला रहे हैं। उम्मीदवार घर-घर जाकर समर्थन जुटाने के साथ-साथ बैठकों और सामाजिक कार्यक्रमों में भी सक्रिय नजर आ रहे हैं।

सैनी समाज के लोगों का कहना है कि इस बार चुनाव को लेकर काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। कई नए चेहरे भी चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं, जिससे मुकाबला रोचक होने की संभावना बढ़ गई है। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद अब संभावित उम्मीदवारों ने अपने प्रचार अभियान को और तेज कर दिया है। समाज के लोगों की निगाहें अब नामांकन प्रक्रिया और चुनावी समीकरणों पर टिकी हुई हैं।

Edit By: अंकिता किराड़
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | पुख्ता इंतजामों के बीच नीट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न : प्रशासन की सतर्कता से दिखी व्यवस्था

Array
|
डीसी की अध्यक्षता में प्रशासनिक तैयारियों पर मंथन, पुलिस अधिकारी भी रहे मौजूद
डीसी की अध्यक्षता में प्रशासनिक तैयारियों पर मंथन, पुलिस अधिकारी भी रहे मौजूद
नारनौल | जिला महेंद्रगढ़ में हरियाणा सरकार के पारदर्शी और भयमुक्त परीक्षा संचालन के संकल्प के अनुरूप नीट परीक्षा रविवार को पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। उपायुक्त अनुपमा अंजली ने सुबह से ही व्यवस्था की कमान संभालते हुए लघु सचिव...
Continue Reading

नारनौल | कुलताजपुर के ऑटो चालक रामप्रसाद ने पेश की ईमानदारी की मिसाल : सड़क पर मिले 50 हजार रुपये पुलिस को सौंपे

Array
|
कुलताजपुर के ऑटो चालक रामप्रसाद ने लौटाए 50 हजार, पेश की ईमानदारी की मिसाल
कुलताजपुर के ऑटो चालक रामप्रसाद ने लौटाए 50 हजार, पेश की ईमानदारी की मिसाल
नारनौल | कुलताजपुर निवासी ऑटो चालक रामप्रसाद ने ईमानदारी की ऐसी मिसाल पेश की है जिसकी पूरे इलाके में सराहना हो रही है। सड़क किनारे लावारिस हालत में पड़े 50 हजार रुपये मिलने पर रामप्रसाद ने बिना एक पल गंवाए पुलिस को सूचित कर पूरी रकम थाने में जमा करा ...
Continue Reading

नारनौल | रोटरी क्लब द्वारा सामूहिक विवाह के बाद पगफेरे में पांचों नव-दम्पतियो : कन्यादान की राशि की भेंट-राजकुमार चौधरी

Array
|
नारनौल में रोटरी क्लब का सामूहिक विवाह बना मिसाल, पगफेरे पर नवदम्पत्तियों का सम्मान
नारनौल में रोटरी क्लब का सामूहिक विवाह बना मिसाल, पगफेरे पर नवदम्पत्तियों का सम्मान
नारनौल | रोटरी क्लब नारनौल सिटी एवं बेलाज द्वारा करवाया गया पांच कन्याओं का सामूहिक विवाह उत्सव सारे शहर में चर्चा का विषय रहा।समस्त नगर वासियों ने इस विवाह आयोजन की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए रोटरी क्लब नारनौल सिटी परिवार को इसके लिए बधाई का पात्...
Continue Reading
Advertisement

Trending

error: