नारनौल। यात्रियों की सुरक्षा पर पुलिस सख्त : सभी ऑटो में जीपीएस सिस्टम लगाने के निर्देश | महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा पर विशेष जोर

रिपोर्टर: ग्राउंड जीरो न्यूज़
| नारनौल
नारनौल में ऑटो यूनियन पदाधिकारियों एवं चालकों के साथ बैठक करते पुलिस अधिकारी।
नारनौल में ऑटो यूनियन पदाधिकारियों एवं चालकों के साथ बैठक करते पुलिस अधिकारी।

नारनौल। पुलिस अधीक्षक दीपक के दिशा-निर्देशन में डीएसपी नारनौल डॉ. कविता तथा थाना यातायात प्रबंधक निरीक्षक भगत सिंह ने ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों एवं चालकों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए।

अधिकारियों ने यात्रियों, महिलाओं, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी ऑटो वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जीपीएस तकनीक के माध्यम से वाहनों की निगरानी की जा सकेगी तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराना आसान होगा।

बैठक के दौरान ऑटो चालकों को यातायात नियमों के प्रति भी जागरूक किया गया। उन्हें निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाने, वाहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज हमेशा साथ रखने तथा यात्रियों के साथ शिष्ट और जिम्मेदार व्यवहार बनाए रखने की सलाह दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यातायात नियमों का पालन और तकनीकी सुरक्षा उपायों का उपयोग यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साथ ही इससे सड़क दुर्घटनाओं और अन्य अप्रिय घटनाओं पर भी प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सकेगा।

ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि सभी ऑटो चालकों को निर्देशों की जानकारी दी जाएगी तथा जीपीएस सिस्टम लगाने सहित अन्य सुरक्षा उपायों को लागू करने का प्रयास किया जाएगा।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | प्लास्टिक दाना फैक्ट्री पर रेड : दस्तावेज नहीं दिखा सका संचालक | 25 हजार का जुर्माना | नोटिस जारी

हरविन्द्र यादव
|
नारनौल में प्लास्टिक दाना फैक्ट्री पर रेड, दस्तावेज नहीं मिलने पर 25 हजार जुर्माना
नारनौल में प्लास्टिक दाना फैक्ट्री पर रेड, दस्तावेज नहीं मिलने पर 25 हजार जुर्माना
नारनौल। शहर के टहला रोड स्थित एक प्लास्टिक दाना बनाने की फैक्ट्री पर आज मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रेवाड़ी के नेतृत्व में प्रदूषण नियंत्रण विभाग, नगर परिषद नारनौल और गुप्तचर विभाग की संयुक्त टीम ने औचक छापेमारी कर कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री स...
Continue Reading

नारनौल। जिला परिषद बैठक में विकास कार्यों को मंजूरी : 15वें वित्त आयोग की योजनाओं को मिली हरी झंडी | ग्रामीण विकास और स्वच्छता पर विशेष जोर

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
-जिला परिषद की बैठक लेते अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार।
-जिला परिषद की बैठक लेते अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार।
नारनौल। जिला परिषद अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के ‘सबका साथ, सबका विकास’ विज़न और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अंत्योदय संकल्प को धरातल पर उतारना जिला परिषद की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को पारदर्शि...
Continue Reading

नारनौल | नगर परिषद में नोटिसों का गुप्त खेल : शाखा से छिपाकर अलमारी में रखे जा रहे दस्तावेज | आखिर किसके इशारे पर चल रही कार्रवाई

रामचन्द्र सैनी
|
नारनौल नगर परिषद कार्यालय में नोटिस प्रक्रिया को लेकर उठे सवाल
नारनौल नगर परिषद कार्यालय में नोटिस प्रक्रिया को लेकर उठे सवाल
नारनौल | नगर परिषद एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर के करीब तीन दर्जन भवन मालिकों को अवैध या अतिक्रमण के नोटिसों का है, जिनकी प्रक्रिया को लेकर परिषद के गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। सूत्रों के अनुसार नगर परिषद की ...
Continue Reading
Advertisement

Trending