ज़िला
नारनौल | प्लास्टिक दाना फैक्ट्री पर रेड : दस्तावेज नहीं दिखा सका संचालक | 25 हजार का जुर्माना | नोटिस जारी
नारनौल। शहर के टहला रोड स्थित एक प्लास्टिक दाना बनाने की फैक्ट्री पर आज मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रेवाड़ी के नेतृत्व में प्रदूषण नियंत्रण विभाग, नगर परिषद नारनौल और गुप्तचर विभाग की संयुक्त टीम ने औचक छापेमारी कर कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री संचालक आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया, जिसके चलते नगर परिषद की ओर से 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया, जबकि प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने नोटिस जारी कर मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
संयुक्त टीम ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ महेश सिंह की मौजूदगी में गांव टहला रोड स्थित फैक्ट्री पर पहुंची। निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री संचालक रामकिशन पुत्र नोन्दराम निवासी मोहल्ला खरखड़ी, वार्ड नंबर-15, नारनौल मौके पर मौजूद मिला। टीम ने फैक्ट्री संचालन से संबंधित लाइसेंस, अनुमति पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की मांग की, लेकिन संचालक कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।
जांच के दौरान फैक्ट्री परिसर में प्लास्टिक दाना तैयार करने का कार्य चलता मिला तथा तीन से चार मजदूर काम करते पाए गए। अधिकारियों ने फैक्ट्री की कार्यप्रणाली, मशीनों और संचालन व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। दस्तावेजों के अभाव को गंभीरता से लेते हुए नगर परिषद नारनौल की ओर से 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। चालान की राशि मौके पर ही जमा करवा दी गई।
वहीं हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम ने फैक्ट्री संचालक को नोटिस जारी करते हुए आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार नोटिस का जवाब प्राप्त होने और रिकॉर्ड की जांच के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यदि जांच में पर्यावरण संबंधी नियमों अथवा अन्य कानूनी प्रावधानों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो संबंधित विभागों द्वारा आगे भी कार्रवाई की जा सकती है।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, प्रदूषण नियंत्रण विभाग, नगर परिषद और गुप्तचर विभाग की इस संयुक्त कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति संचालित होने वाली इकाइयों तथा नियमों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार अभियान जारी रहेगा और उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नारनौल। केंद्र सरकार के 12 गौरवशाली वर्ष : 16 गांवों में चला प्राकृतिक खेती महाअभियान | स्प्रिंकलर सिस्टम पर 85% तक सब्सिडी
नारनौल। जिला परिषद बैठक में विकास कार्यों को मंजूरी : 15वें वित्त आयोग की योजनाओं को मिली हरी झंडी | ग्रामीण विकास और स्वच्छता पर विशेष जोर
नारनौल। यात्रियों की सुरक्षा पर पुलिस सख्त : सभी ऑटो में जीपीएस सिस्टम लगाने के निर्देश | महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा पर विशेष जोर
-
नारनौल5 days agoनारनौल | पटीकरा का लाल बना फ्लाइंग ऑफिसर : गांव में आज होगा ऐतिहासिक स्वागत
-
नांगल चौधरी6 days agoनांगल चौधरी। बनिहाड़ी में करंट से बकरी की मौत : जमीन पर पड़ी केबल पर उठे सवाल | कार्रवाई की मांग
-
नारनौल5 days agoनारनौल | सुरेंद्र राव के बयानों का गौड़ ब्राह्मण सभा ने किया विरोध : कानूनी कार्रवाई की मांग
-
नारनौल5 days agoनारनौल | मोहल्ला पीरआगा से निकली 199वीं प्रभात फेरी : राधा नाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
-
सतनाली5 days agoसतनाली | आंधी-तूफान से झुका दिशा सूचक बोर्ड : हादसे की आशंका बढ़ी
-
नांगल चौधरी4 days agoनांगल चौधरी | NH-148B पर मौत का अंधेरा : देर रात फिर हुआ बड़ा हादसा |आखिर कब जागेगा प्रशासन
-
अटेली1 day agoअटेली । एक हादसे ने बदली सोच : 33 वर्षों में 36 बार किया रक्तदान | बाबू प्रहलाद बने मानवता की मिसाल
-
नांगल चौधरी5 days agoनांगल चौधरी | बनिहाड़ी डेम में मिला 37 वर्षीय व्यक्ति का शव : एक घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस | डैम की सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठे सवाल