ज़िला
महेन्द्रगढ़ | बंगाल जीत पर भाजपा का जश्न : लड्डू बांटकर कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी
महेन्द्रगढ़ | पांच राज्यों के चुनाव परिणामों में तीन राज्यों में मिली जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इसी खुशी में कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर जश्न मनाया। इस मौके पर पूर्व मंत्री प्रो. रामविलास शर्मा के छोटे भाई राजेन्द्र शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मिठाई बांटी और जीत की खुशी साझा की। चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामविलास शर्मा ने कहा कि बंगाल में सनातन धर्म की जीत हुई है।

पूर्व मंत्री रामविलास शर्मा के परिजनों संग कार्यकर्ताओं ने मनाई जीत की खुशी
उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले वर्षों में पश्चिम बंगाल में महिलाओं पर अत्याचार और हिंदुओं के साथ अन्याय हुआ, जिसका जवाब जनता ने चुनाव में दिया है। उन्होंने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों, गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया।
प्रो. रामविलास शर्मा की भविष्यवाणी एक बार फिर चर्चा में है। उन्होंने चुनाव से पहले भाजपा को 170 से 190 सीटें मिलने का अनुमान जताया था, जबकि वर्तमान रुझानों में पार्टी को करीब 200 सीटों की बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। इसके अलावा उन्होंने असम और पुदुचेरी में भी भाजपा की सरकार बनने की बात कही थी, जो अब सही साबित होती नजर आ रही है।
उन्होंने दावा किया कि इससे पहले भी वे कई चुनावों में सटीक भविष्यवाणी कर चुके हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव और हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भी उनके अनुमान चर्चा में रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्हें भगवान शंकर का आशीर्वाद प्राप्त है और उसी के आधार पर वे अपनी भविष्यवाणियां करते हैं।
इस अवसर पर नगर पालिका के पूर्व वाइस चेयरमैन रमेश बोहरा, नरेश जोशी, मुकेश शर्मा, कुलदीप शर्मा, सतबीर सिंह उर्फ भैरू, मुकेश मेहता, कालू सैनी, बाबूलाल खेड़ी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नारनौल | पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर नारनौल में जश्न : महावीर चौक पर ढोल की थाप पर झूमे कार्यकर्ता
नारनौल | शराब माफिया पर सरकार का शिकंजा : सस्ती देसी शराब बेचने का भंडाफोड़ | गुप्त छापेमारी के बाद दो ठेके सील
नारनौल | अवैध खनन पर सख्ती के निर्देश : जिला टास्क फोर्स बैठक में जीरो टॉलरेंस का संदेश
-
निजामपुर1 month agoनिजामपुर मुसनोता में फिर गैंगवार : बीच रास्ते युवक पर हमला : वीडियो डालकर दी खुली धमकी , पुलिस पर सवाल
-
हरियाणा1 month agoपंचकूला नगर निगम घोटाला : पूर्व सीनियर अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार : EO रहते खोले गए जाली बैंक अकाउंट : कमिश्नर-DMC के फर्जी साइन से चलता रहा घोटाला
-
नारनौल1 month agoनारनौल में 78 करोड़ का बिजली बिल : 8 दिन में 80 करोड़ पार होने की चेतावनी , विभाग ने मानी गड़बड़ी, जांच शुरू
-
नारनौल3 weeks agoनारनौल “वर्दी का धर्म निभाऊंगा, बेटों का नहीं” : वायरल वीडियो से बवाल | इंस्पेक्टर पिता का सख्त-भावुक बयान
-
नांगल चौधरी1 month agoचाय की चुस्की या सियासत की पटकथा : दक्षिण हरियाणा में फिर गर्माई ‘चाय पर चर्चा’ : अटेली-नांगल चौधरी से उठी सियासी हलचल : नेताओं की मौजूदगी ने बढ़ाए सवाल
-
नारनौल3 weeks agoनारनौल में इंस्पेक्टर के बेटों का वायरल वीडियो : मारपीट के बाद “देख लेने” की धमकी | अब महिला ने भी लगाए गंभीर आरोप | विवाद ने पकड़ा तूल
-
नारनौल3 weeks agoनारनौल | बिना कोचिंग ‘कविता सैनी’ का कमाल : SSC CGL पास कर आयकर विभाग में अधीक्षक बनीं
-
हरियाणा3 weeks agoमहेंद्रगढ़ नामकरण विवाद पार्ट-2 शुरू : महर्षि च्यवन के बाद अब भगवान श्री कृष्ण की बारी ,राव तुलाराम चौक प्रस्ताव से बढ़ा विवाद