ज़िला
महेंद्रगढ़। सेव बर्ड विद वॉटर कार्यक्रम आयोजित : विद्यार्थियों को पक्षियों के प्रति जागरूक किया | जीव दया व संरक्षण का दिया संदेश
महेंद्रगढ़। स्थानीय नेशनल मॉडल स्कूल महेंद्रगढ़ में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ‘सेव बर्ड विद वॉटर’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महंत विट्ठल गिरी रहे, जबकि अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य ओम प्रकाश यादव ने की। इस अवसर पर विद्यार्थियों को मिट्टी के सकोरे वितरित कर पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करने हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महंत विट्ठल गिरी ने कहा कि मनुष्य इस सृष्टि का सबसे संवेदनशील प्राणी है और उसे संपूर्ण जीव-जगत के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रकृति और जीवों का संरक्षण करना हमारी संस्कृति और परंपरा का हिस्सा है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि पक्षियों के लिए दाना-पानी, पशुओं के लिए चारा और जरूरतमंदों के लिए भोजन की व्यवस्था करना मानवता का सच्चा धर्म है।
विद्यालय प्राचार्य ओम प्रकाश यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है, ताकि वे आने वाले समय में पर्यावरण और जीवों के संरक्षण में अपनी भूमिका निभा सकें।
नूंह। 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से कथित दुष्कर्म का आरोप : परिजनों ने लगाए गांव के दो युवकों पर गंभीर आरोप
रेवाड़ी | संत कबीर जयंती पर सामाजिक समरसता का संदेश : प्रतिभावान विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
सिरसा | शक्ति प्रदर्शन से दिया सियासी संदेश : भाजपा के साथ पूरी निष्ठा | जल्द करेंगे बड़ी रैली
-
सतनाली2 days agoसतनाली | राहुल गांधी के जन्मदिवस पर सतनाली श्री श्याम गौ सेवा धाम में सेवा कार्य : रामरूप बारडा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह
-
नांगल चौधरी1 day agoनांगल चौधरी | राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में महेंद्रगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन : देवांशी चौधरी व लेखा बनीं शाखा नायक | जिले का नाम किया रोशन
-
सतनाली1 day agoसतनाली | माता-पिता की स्मृति में गौसेवा का अनूठा उदाहरण : श्री श्याम गौ सेवा धाम में बनवाया विशाल शेड
-
सतनाली3 days agoसतनाली | बारिश के पानी में डूबा सतनाली-बुहाना कच्चा संपर्क मार्ग : ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण की उठाई मांग
-
नांगल चौधरी7 days agoनांगल चौधरी | NH-148B पर मौत का अंधेरा : देर रात फिर हुआ बड़ा हादसा |आखिर कब जागेगा प्रशासन
-
अटेली3 days agoअटेली । एक हादसे ने बदली सोच : 33 वर्षों में 36 बार किया रक्तदान | बाबू प्रहलाद बने मानवता की मिसाल
-
निजामपुर11 hours agoनिजामपुर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास : डीएमसी रणवीर सिंह ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
-
नांगल चौधरी1 hour agoनांगल चौधरी | NH-148B पर मौत का मंजर : ट्रक के नीचे समाई बोलेरो | एक मौत की सूचना | दो गंभीर घायल बताए जा रहे | आधिकारिक पुष्टि का इंतजार