नूंह। वेयरहाउस में भीषण आग से मचा हड़कंप : 10 किमी दूर तक दिखा धुएं का गुबार | करोड़ों का सामान जलकर खाक

रिपोर्टर: जिला ब्यूरो
| हरियाणा
नूंह के जोरासी गांव में वेयरहाउस में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान
नूंह के जोरासी गांव में वेयरहाउस में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान

नूंह। तावड़ू उपमंडल के गांव जोरासी में मंगलवार को एक होलसेल वेयरहाउस में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी भयावह थी कि उसकी लपटें और काले धुएं का गुबार करीब 10 किलोमीटर दूर तक दिखाई देता रहा। इस हादसे में वेयरहाउस में रखा करोड़ों रुपये का सामान जलकर राख होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, समय रहते सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वेयरहाउस से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। अंदर रखे ज्वलनशील सामान के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और पूरे भवन को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही तावड़ू फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग की गंभीरता को देखते हुए भिवाड़ी, बिलासपुर, सोहना और नूंह से भी अतिरिक्त दमकल वाहन बुलाने पड़े। दमकल कर्मियों ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया। भीड़ को नियंत्रित करते हुए राहत एवं बचाव कार्य सुचारू रूप से चलाए गए। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार वेयरहाउस में भारी मात्रा में सामान रखा हुआ था, जिससे नुकसान करोड़ों रुपये में होने का अनुमान है। हालांकि, आग पूरी तरह बुझने के बाद ही वास्तविक नुकसान का आकलन हो सकेगा।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नूंह। 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से कथित दुष्कर्म का आरोप : परिजनों ने लगाए गांव के दो युवकों पर गंभीर आरोप

बबीता वर्मा
|
नूंह। सदर थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने गांव के ही दो युवकों पर दुष्कर्म, मारपीट, लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। घटना के बाद बुजुर्ग महिला को उपचार के...
Continue Reading

रेवाड़ी | संत कबीर जयंती पर सामाजिक समरसता का संदेश : प्रतिभावान विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
रेवाड़ी | बावल उपमंडल के नजदीक के नजदीक गांव सुलखा में संत कबीर जी की 629 वीं जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रतिभा सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक डॉ. कृष्ण कुमार रहे उनके वहां पहु...
Continue Reading

सिरसा | शक्ति प्रदर्शन से दिया सियासी संदेश : भाजपा के साथ पूरी निष्ठा | जल्द करेंगे बड़ी रैली

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
सिरसा। हिसार से पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कुलदीप बिश्रोई ने रविवार को सिरसा की जाट धर्मशाला में आयोजित स्नेह मिलन समारोह के माध्यम से अपनी राजनीतिक सक्रियता का नया संकेत दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थकों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ...
Continue Reading
Advertisement

Trending