महेंद्रगढ़ | स्वच्छता और विकास कार्यों पर रहेगा विशेष फोकस : जन समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता – एसडीएम योगेश सैनी

रिपोर्टर: सुशील शर्मा
| महेंद्रगढ़
महेंद्रगढ़ में प्रेस वार्ता के दौरान विकास योजनाओं की जानकारी देते एसडीएम योगेश सैनी।
महेंद्रगढ़ में प्रेस वार्ता के दौरान विकास योजनाओं की जानकारी देते एसडीएम योगेश सैनी।

महेंद्रगढ़ | एसडीएम योगेश सैनी (आईएएस) ने कहा कि डीसी अनुपमा अंजली के मार्गदर्शन में महेंद्रगढ़ उपमंडल में स्वच्छता अभियान, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष फोकस किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं में शामिल विकास परियोजनाओं को गति देने के साथ-साथ आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता रहेगी।

महेंद्रगढ़ शहर को अतिक्रमण मुक्त और जाम मुक्त बनाने पर फोकस की बात करते एसडीएम योगेश सैनी।

महेंद्रगढ़ शहर को अतिक्रमण मुक्त और जाम मुक्त बनाने पर फोकस की बात करते एसडीएम योगेश सैनी।

एसडीएम योगेश सैनी शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे। वर्ष 2023 बैच के आईएएस अधिकारी योगेश सैनी की बतौर एसडीएम यह दूसरी पोस्टिंग है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं और सेवाओं की समयबद्ध डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन गंभीरता से कार्य करेगा।

उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ शहर को स्वच्छ, अतिक्रमण मुक्त और जाम मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे। साथ ही शहर में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने और विकास कार्यों को तेज गति से पूरा करवाने पर जोर दिया जाएगा।

एसडीएम ने कहा कि मीडिया प्रशासन और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करता है। मीडिया कर्मियों के सहयोग से शहर की समस्याओं की पहचान कर उनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि डीसी अनुपमा अंजली के निर्देशानुसार डीएमसी रणवीर सिंह भी सप्ताह में एक दिन नगर पालिका कार्यालय में बैठकर शहर के विकास कार्यों और नागरिक समस्याओं की समीक्षा करेंगे।

प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया कर्मियों ने शहर की सफाई व्यवस्था, जलभराव, बिजली व्यवस्था, टूटी गलियों और अन्य नागरिक समस्याओं को एसडीएम के समक्ष रखा। इस पर एसडीएम योगेश सैनी ने संबंधित विभागों को जल्द समाधान सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य स्वच्छता व्यवस्था में सुधार, प्रशासनिक कार्यों को सुव्यवस्थित करना, सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना तथा आमजन की शिकायतों का त्वरित समाधान करना है।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | एमबीजी ट्रंक फैक्ट्री में शुरू हुआ ऑन-जॉब प्रशिक्षण : आईटीआई विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक अनुभव | आधुनिक मशीनों पर सीख रहे तकनीकी कौशल

Array
|
एमबीजी ट्रंक फैक्ट्री में आईटीआई विद्यार्थियों का ऑन-जॉब प्रशिक्षण शुरू
एमबीजी ट्रंक फैक्ट्री में आईटीआई विद्यार्थियों का ऑन-जॉब प्रशिक्षण शुरू
नारनौल | राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के विद्यार्थियों को औद्योगिक कार्यप्रणाली से जोड़ने के उद्देश्य से एमबीजी ट्रंक फैक्ट्री में ऑन-जॉब ट्रेनिंग कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों को फैक्ट्री के वास्तव...
Continue Reading

कनीना | उपचुनाव की तैयारियां पूरी : ईवीएम और पोलिंग पार्टियों का द्वितीय रेंडमाइजेशन संपन्न | 10 मई को होगा मतदान

Array
|
रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के दौरान मौजूद डीसी अनुपमा अंजली।
रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के दौरान मौजूद डीसी अनुपमा अंजली।
कनीना | नगरपालिका कनीना के वार्ड संख्या-14 में होने वाले उपचुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को लघु सचिवालय में उपायुक्त अनुपमा अंजली की अध्यक्षता मे...
Continue Reading

नारनौल | पब्लिक हेल्थ विभाग में कमीशनखोरी के आरोप : चीफ इंजीनियर को सौंपा एफिडेविट | SC ठेकेदार ने भुगतान रोकने का लगाया आरोप

Array
|
चीफ इंजीनियर जसवंत सिंह को ठेकेदार द्वारा दिया गया एफिडेविट
चीफ इंजीनियर जसवंत सिंह को ठेकेदार द्वारा दिया गया एफिडेविट
नारनौल | जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पब्लिक हेल्थ) डिवीजन-1 में कमीशनखोरी और भेदभाव के आरोपों का मामला अब और गरमा गया है। विभाग के चीफ इंजीनियर के नारनौल दौरे के दौरान अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के ठेकेदार ने एक्सईएन और एचकेआरएन कर्मी पर लगाए गए गं...
Continue Reading
Advertisement

Trending