नारनौल | सोमनाथ स्वाभिमान पर्व को लेकर तैयारियां तेज : 11 मई को निकलेगी भव्य कलश यात्रा

रिपोर्टर: रामचन्द्र सैनी
| नारनौल
वीडियो कांफ्रेंस में मौजूद डीसी अनुपमा अंजली।
वीडियो कांफ्रेंस में मौजूद डीसी अनुपमा अंजली।

नारनौल | सोमनाथ मंदिर के वर्तमान स्वरूप की प्राण-प्रतिष्ठा के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगामी 11 मई को जिलेभर में “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” मनाया जाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

इसी सिलसिले में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक केएम पांडुरंग ने उपायुक्त अनुपमा अंजली के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। बैठक में पर्व के आयोजन को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के आयोजन को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करतीं उपायुक्त अनुपमा अंजली।

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के आयोजन को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करतीं उपायुक्त अनुपमा अंजली।

उपायुक्त अनुपमा अंजली ने बताया कि जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम नारनौल शहर के रेवाड़ी रोड स्थित मोडावाला शिव मंदिर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे श्री गोपाल गौशाला के पास स्थित श्री श्याम मंदिर से भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। यह यात्रा रेवाड़ी रोड से होते हुए मोडावाला शिव मंदिर पहुंचेगी, जहां श्रद्धालु जलाभिषेक करेंगे।

उन्होंने बताया कि इस कलश यात्रा में महिलाओं की विशेष भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। इसके अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों की बैठक लेकर उन्हें आयोजन को भव्य रूप देने के लिए सहयोग का आह्वान भी किया गया।

डीसी अनुपमा अंजली ने कहा कि इस पर्व का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को भारत की सांस्कृतिक विरासत, आस्था और सोमनाथ मंदिर के पुनर्जागरण के इतिहास से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि गुजरात के सोमनाथ में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम का सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सीधा प्रसारण भी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सोशल मीडिया के माध्यम से भी जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दे रहा है। युवा #ChaloChaleinSomnath और #SomnathSwabhimanParv जैसे हैशटैग के जरिए अपनी आस्था और सहभागिता डिजिटल प्लेटफॉर्म पर साझा कर सकेंगे।

बैठक में पुलिस अधीक्षक दीपक, नारनौल एसडीएम अनिरुद्ध यादव, डीएसपी सुरेश कुमार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Edit By: शिवानी राजपूत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नारनौल | समाधान शिविर में 63 नागरिकों ने रखीं समस्याएं : अधिकारियों ने सुनीं शिकायतें

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
समाधान शिविर में जन समस्याएं सुनते सीईओ जिला परिषद निर्मल नागर।
समाधान शिविर में जन समस्याएं सुनते सीईओ जिला परिषद निर्मल नागर।
नारनौल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों की श्रृंखला में गुरुवार को लघु सचिवालय नारनौल में जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 63 नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं...
Continue Reading

नारनौल | रेडक्रॉस भवन में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित : युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
कार्यक्रम में संबोधित करते इन्वेस्टिगेटर अरूण कुमार।
कार्यक्रम में संबोधित करते इन्वेस्टिगेटर अरूण कुमार।
नारनौल। समाज कल्याण विभाग की ओर से नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मंगलवार को रेडक्रॉस भवन नारनौल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा समाज को नशा मुक्त बनाने ...
Continue Reading

नारनौल | उपायुक्त अनुपमा अंजली ने नगर परिषद के विकास कार्यों की समीक्षा की : स्वच्छता और लंबित प्रोजेक्ट पर दिए कड़े निर्देश

ग्राउंड जीरो न्यूज़
|
अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।
अधिकारियों की बैठक लेती डीसी अनुपमा अंजली।
नारनौल। उपायुक्त अनुपमा अंजली ने लघु सचिवालय के मीटिंग हॉल में नगर परिषद के विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री की घोषणाओं के तहत चल रहे विकास कार्यों, नगर परिषद की परियोजनाओं और शहर की प्रशा...
Continue Reading
Advertisement

Trending